फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haj yatra 2017

प्रदेश में बढ़ा हज यात्रियों का कोटा, इनका हुआ यात्रा के लिए चयन

Sat, 18 Mar 2017 06:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर Updated Sat, 18 Mar 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
 haj yatra 2017
- फोटो : demo pic

हज हाउस में शनिवार को राज्य से हजयात्रियों के चयन के लिए हज कमेटी ऑफ  इंडिया मुम्बई की ओर से ऑनलाइन कुर्राअन्दाजी लॉटरी की गई। कलियर के हज हाउस में प्रोजेक्टर के माध्यम से इसे दर्शाया गया। कलियर में इसका शुभारंभ हज कमेटी अध्यक्ष हाजी राव शेर मोहम्मद ने बटन दबाकर किया। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 2016 में राज्य का कोटा 847 था जिसे बढ़ाकर इस वर्ष 1061 किया गया है। इस बार राज्य से 4694 आवेदन फार्म आए। कुर्राअन्दाजी में 70 वर्ष से अधिक आयु वाले 368 तथा पांच वर्ष से लगातार आवेदन करने वाले रिजर्व कैटेगिरी में 538 लोगों को प्राथमिकता दी गई है। चार साल वाले 608 आवेदनों की कुर्रान्दाजी की गई जिसमें 155 का चयन किया गया है। कुल 1061 आजमिने हज का चयन किया गया। शेष 453 चार साल से लगातार आवेदन करने वाले आवेदकों को प्रतीक्षा में रखा गया है।
विज्ञापन


हज समिति के अधिशासी अधिकारी मो. मीसम ने बताया कि उत्तराखंड , यूपी, बिहार, झारखंड को एक जोन बनाया गया है। बिहार राज्य का कोटा 12125 निर्धारित किया गया है। इस राज्य में 6963 आवेदन आए हैं बाकी बचे 5162 को उत्तराखंड राज्य को ऑल इंडिया हज कमेटी मुम्बई से देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे उत्तराखंड से शेष बचे लोग हज पर जा सके। हज कमेटी अध्यक्ष हाजी राव शेर मोहम्मद ने बताया कि हाजियों का कोटा बढ़ाए जाने के अधिक प्रयास किए जाएंगे ताकि राज्य से ज्यादा से ज्यादा हज यात्रियों को भेजा जा सके। कुर्राअंदाजी के दौरान अधिसाशी अधिकारी मोहम्मद मीसम, सदस्य रईस अहमद, मंसूरी एम फारुख, सनववर अली, हज अधिकारी नफीस अहमद आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed