फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haj tour money will be refund within a month

एक माह के अंदर मिल जाएंगे हज के लिए जमा किये पैसे और पासपोर्ट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
haj tour money will be refund within a month
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। हज यात्रा के लिए चयनित लोगों को उनके पैसे और पासपोर्ट एक माह के भीतर मिल जाएंगे। इसके साथ ही अगले साल होने वाली यात्रा में इस साल के नामों को ही वरीयता दी जाएगी। यह जानकारी उत्तराखंड हज यात्रा समिति के चेयरमैन राज्य मंत्री शमीम आलम की ओर से दी गयी है।  कोविड19 के प्रकोप को देखते हुये सऊदी अरब सरकार ने इस साल हज यात्रा को स्थगित कर दिया है। चेयरमैन ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया मुम्बई की ओर से इस सम्बंध में अगले दिशा निर्देश जारी किए हैं। इनके अनुसार जिन प्रस्तावित यात्रियों ने हज यात्रा के लिए पैसे जमा कराए थे उनके पैसे कवर हेड के खाते में एक माह के भीतर जमा करा दिए जाएंगे। इसके साथ ही यदि किसी के पैसे वापस नहीं आते हैं तो कवर हेड अपना खाता संख्या प्रमाणित कर विभाग की वेबसाइट और ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकता है।  चैयरमेन ने बताया कि यात्रियों के पासपोर्ट हज कमेटी उत्तराखंड के कैम्प कार्यालय मोहब्बेवाला देहरादून और पिरान कलियर से वापस किये जायेंगे। हालांकि, इनकी वापसी में कोविड19 कई गाइडलाइंस लागू रहेंगी। मसलन यहां जिला प्रशासन के दफ्तर खुलने के नियम लागू रहेंगे, एक साथ भीड़ नहीं लगानी है और सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। इधर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यात्रियों की समस्या को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिन लोगों के नाम इस साल चुने गए हैं उनके नामों को 2021 में होने वाली यात्रा में वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed