अभी और बढ़ेगा हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर, 5 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पांच जिलों में आज रात से बारिश और ओलावृष्टि होने के आसार हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहने का अनुमान है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में शाम से मौसम में बदलाव हो सकता है। इन जिलों के अधिकांश क्षेत्रों में रात को बारिश हो सकती है।
वहीं, कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का भी अनुमान है।
ठंड से बुजुर्ग की मौत
रुड़की में ठंड लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग का शव एक खंडहर में पड़ा मिला है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई, लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिल पाई। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहनपुर रेलवे फाटक के पास स्थित एक खंडहर में एक बुजुर्ग का शव पड़ा देख लोगों ने सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही एसआई रविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। एसआई ने बुजुर्ग के बारे में जानकारी ली तो कुछ लोगों ने बताया कि वह काफी दिनों से यहां रह रहे थे। साथ ही बताया कि बुजुर्ग अपना नाम महावीर गुर्जर बताता था।
पुलिस ने आसपास बुजुर्ग के बारे में जानकारी जुटाई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर सिविल अस्पताल भेज दिया। एसआई रविंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 70 वर्ष के लगभग है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग की मौत ठंड लगने से हुई है। बुजुर्ग के परिजनों के बारे में छानबीन की जा रही है।