फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hail brave Bajrangi, the slave has come to your refuge...

Dehradun News: जय जय वीर बजरंगी, दास तेरी शरण में आया...

Sun, 13 Apr 2025 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Hail brave Bajrangi, the slave has come to your refuge...
पछवादून और जौनसार बावर के मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धाभाव से मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ कर परिवार की सुख-समृद्धि मांगी। दोपहर में भंडारे का आयोजन किया गया। शाम को राम जी चले न हनुमान के बिना, जय जय वीर बजरंगी दास तेरी शरण में आया, श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में... आदि भजन गए गए। विकासनगर स्थित हनुमत धाम में सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। शाम सात बजे सुंदर कांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर बजरंग बली को 11 किलोग्राम लड्डू का भोग भी लगाया गया। वहीं, हिंदू जन जागृति संगठन ने 151 दीप प्रज्ज्वलित किए। दूसरी ओर कैनाल रोड स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में अखंड रामचरितमानस का पाठ और लक्ष्मणपुर के प्राचीन खेड़ा मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस मौके पर विष्णु महावर, जीवन चंद भट, मदन चंद भट्ट, राजकुमार रोहिला, विनय प्रसाद उनियाल, अतुल महावर, सुशील साहू, रूपचंद आदि उपस्थित रहेपराशक्ति ज्योतिष और योग अनुसंधान केंद्र मंदिर भीमावाला में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विधायक मुन्ना सिंह चौहान शामिल हुए। उन्होंने क्षेत्र की उन्नति की कामना की। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद शर्मा, आशीष शर्मा, सूरज चमोली, विजय व्यास, संगीता शर्मा, भावना शर्मा, अरविंद शर्मा, अनीता शर्मा आदि उपस्थित रहे। तेलपुर रोड स्थित पंचमुखी सिद्ध हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस मौके पर विक्रम चौहान, बलवंत ध्यानी, आशीष नेगी, हिमांशु बिष्ट, राजीव, निखिल, कनिष्क आदि उपस्थित रहे। चकराता में छावनी बाजार स्थित सनातन धर्म मंदिर में सुबह से भक्तों की भीड़ लगी रही रही। शाम के समय भजन-कीर्तन कर हनुमानजी की महिमा का गुणगान किया। कालसी बाजार और आसपास के क्षेत्रों में भी हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर और महाकाली मंदिर विशेष पूजा-अनुष्ठान किए गए। वहीं, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई यमुना कॉलोनी डाकपत्थर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed