फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gyan kumbh in haridwar home minister rajnath singh will visit

हरिद्वार में होने वाले ज्ञानकुंभ में गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी होंगे शामिल, तैयारियां हुईं तेज

Sun, 21 Oct 2018 09:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 21 Oct 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
gyan kumbh in haridwar home minister rajnath singh will visit
Rajnath Singh

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी दो दिवसीय ज्ञानकुंभ में शामिल होंगे। इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर इस कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति प्रदान कर चुके हैं।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा विभाग और पंतजलि विवि के संयुक्त तत्वावधान में दो व तीन नवंबर को हरिद्वार स्थित पतंजलि में ज्ञानकुंभ का आयोजन होगा। पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। दूसरे दिन मुख्य अतिथि के तौर पर उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू शामिल होंगे। ज्ञानकुंभ के समापन पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे।
विज्ञापन


ज्ञानकुंभ के संयोजक डॉ. उदय सिंह रावत ने बताया कि ज्ञानकुंभ में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री लगातार दो दिन तक मौजूद रहेंगे। अभी तक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 150 से ज्यादा कुलपति न्यौता स्वीकार कर चुके हैं। कार्यक्रम में 860 कुलपतियों के अलावा विभिन्न राज्यों के उच्च शिक्षा मंत्री, उच्च शिक्षा सचिव और शिक्षा विशेषज्ञ शामिल होंगे। ज्ञानकुंभ की तैयारियों के मद्देनजर शनिवार को श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डॉ. यूएस रावत ने पतंजलि का दौरा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आशियाना में ठहरेंगे राष्ट्रपति
देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उत्तराखंड प्रवास के दौरान आशियाना में ठहरेंगे। आशियाना में उनके आगमन की तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति दो दिन तक उत्तराखंड में ही रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed