फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gyan Godri Yatra stopped at Uttarakhand border

उत्तराखंड बॉर्डर पर रोकी गई ज्ञान गोदड़ी यात्रा

Sun, 28 Jul 2019 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Gyan Godri Yatra stopped at Uttarakhand border
कुल्हाल बॉर्डर पर ज्ञान गोदड़ी यात्रा में शामिल लोगों को समझाते तहसीलदार प्रकाश शाह और सीओ भूपे? - फोटो : VIKAS NAGAR
हरकी पैड़ी जा रही सिख संगत को पुलिस-प्रशासन ने कुल्हाल बॉर्डर पर उत्तराखंड में प्रवेश करने से रोक दिया। यात्रा में शामिल 32 लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर ढालीपुर स्थित एक होटल लाई, जहां तहसीलदार प्रकाश शाह ने यात्रा में शामिल लोगों को मुख्यमंत्री के साथ वार्ता के लिए समय उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। देर शाम को हिरासत में लिए सभी लोगों को रिहा कर वापस बॉर्डर पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को ऑल इंडिया सिख फेडरेशन के अध्यक्ष गुरु चरण सिंह बब्बर ज्ञान गोदड़ी यात्रा को लेकर 32 समर्थकों के साथ 10-15 वाहनों में कुल्हाल के रास्ते हरिद्वार जा रहे थे। यात्रा के प्रदेश में प्रवेश की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन ने दोपहर करीब 12:30 बजे कुल्हाल बॉर्डर पर बैरियर लगाकर उन्हें रोक लिया। गुरु चरण सिंह बब्बर ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार से सिर्फ उन्हें आश्वासन मिल रहे हैं। बीते 12 साल से वह संगत के साथ प्रदेश में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें हर बार रोक लिया जाता है। कहा कि पाकिस्तान भी अब करतारपुर साहिब के लिए भारत को रास्ता दे रहा है, लेकिन अपने ही देश में उन्हें ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारे के लिए जगह नहीं मिल पा रहा है। कहा कि उनका मकसद बड़ी संख्या में यात्रा लेकर हरिद्वार कूच करने का नहीं है। वह शांत ढंग से ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा निर्माण के लिए हरिद्वार में जगह चाहते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर सीओ बीएस धोनी, कोतवाल महेश जोशी, थानाध्यक्ष सहसपुर विजय कुमार, थानाध्यक्ष चकराता अनूप नयाल, एसआई शिशुपाल सिंह, एसआई दीपक मैठाणी, हिमानी चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इन्हें लिया हिरासत में
पुलिस ने हरिद्वार कूच करने पर यात्रा में शामिल गुरु चरण सिंह बब्बर, सुखदेव सिंह, बलवीर सिंह, सत्वेंद्र सिंह कोहली, दिलबाग सिंह, जसवंत सिंह, बलजिंदर सिंह, सरबजीत सिंह, जसवंत सिंह, सत्तर सिंह, इकबाल सिंह, हरविंदर सिंह, हरमीत सिंह, इंद्रपाल सिंह, सुब्बा सिंह, रोशन सिंह, निशान सिंह, श्रवान सिंह, जसकरण सिंह, जसदीप सिंह, जसविंदर सिंह, बलबीर सिंह, रसपाल सिंह, सत्तू सिंह, मनजीत सिंह, बाबा रणजीत सिंह, जजपाल सिंह, जगजीत सिंह, मान सिंह, अर्जुन, वीरेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह को हिरासत में लेकर रिहा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed