हरकी पैड़ी भारत स्काउट गाइड भवन पर कब्जे के लिए कूच करते सिखों के जत्थे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारे के लिए हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी भारत स्काउट गाइड भवन पर कब्जे के लिए कूच करते 20 सिखों के जत्थे को पुलिस ने हिमाचल बॉर्डर कुल्हाल पर रोककर गिरफ्तार कर लिया। देर शाम सभी लोगों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
सिखों के जत्थे में शामिल गुरुचरण सिंह बब्बर के मुताबिक जिस स्थान पर भारत स्काउट गाइड भवन है, वहां पहले ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा था। इसे बाद में हटा दिया गया। सिख समुदाय को यह स्थान वापस लौटाया जाना चाहिए।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक नरोत्तम बिष्ट ने कहा कि सिखों के जत्थे में शामिल लोगों के उत्तराखंड की सीमा पर प्रवेश करते ही हिरासत में लिया गया। कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गई।
जत्थे में ये थे शामिल
गुरुचरण सिंह बब्बर, बिजेंदर सिंह, करतार सिंह, सुखदेव सिंह, गोपाल सिंह, बलवीर सिंह, सत्वेंद्र सिंह, दिलबाग सिंह, जसवंत सिंह, बलजिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, गुरदेव सिंह, सरबजीत सिंह, जसवंत सिंह, सत्तार सिंह, इकबाल सिंह, हरविंदर सिंह, हरमीत सिंह, तेजेंद्र सिंह, सुब्बा सिंह आदि।
ये है विवाद
इस स्थल पर पुल का निर्माण कर दिया गया। पुल के नीचे स्काउट एंड गाइड का कार्यालय भी है। बताया जाता है कि गुरुनानक देव इस स्थल पर आए थे। जत्थे में शामिल लोग इसको ज्ञान गोदड़ी का स्थल बताते हैं। इसी को लेकर विवाद निरंतर चल रहा है। हर वर्ष ज्ञान गोदड़ी यात्रा जत्था हिमाचल के रास्ते इस स्थल पर पहुंचने का प्रयास करता है। जिसे पुलिस-प्रशासन प्रदेश की सीमा पर रोक देता है।