फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gusty winds will blow in Doon today, temperature will be 37

Dehradun News: आज दून में चलेंगी झोंकेदार हवाएं, 37 डिग्री रहेगा तापमान

Wed, 05 Jun 2024 04:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Gusty winds will blow in Doon today, temperature will be 37
मई में तेवर दिखा चुकी गर्मी जून के पहले सप्ताह में थोड़ी राहत दे रही है। आज (बुधवार) राजधानी दून में झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते यहां का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी जिलों के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिल सकती है। उधर मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 39.5 डिग्री दर्ज किया गया। दिन भर चटक धूप खिलने से दिन के समय गर्मी ने भी परेशान किया। हालांकि दोपहर के बाद हवाएं चलने से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन






ये रहा तापमान



शहर अधिकतम न्यूनतम



देहरादून 39.5 24.0

पंतनगर 39.6 23.9



मुक्तेश्वर 26.3 11.0

नई टिहरी 28.2 13.1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed