फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Guru Nanak Jayanti 2025 Prakash Parv celebrated in Dehradun CM Dhami reached gurdwara

Guru Nanak Jayanti: गुरुद्वारे पहुंचे सीएम धामी, कहा-भाईचारा और एकता की प्रेरणा देता है गुरु नानक देव का जीवन

Wed, 05 Nov 2025 11:37 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 05 Nov 2025 11:37 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने समाज की बुराइयों को दूर करने के लिए अपने उपदेशों एवं शिक्षा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

विज्ञापन
Guru Nanak Jayanti 2025 Prakash Parv celebrated in Dehradun CM Dhami reached gurdwara
गुरुनानक देव प्रकाश पर्व पर सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी दून बुधवार को गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर भक्ति में डूबी रही। गुरुद्वारों में कथा-कीर्तन के साथ ही शहरभर में धार्मिक आयोजन हुए। बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारों में पहुंचकर मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। वहीं, शबद गायन से संगत को निहाल भी किया गया। इसके साथ ही शहरभर में स्टॉल लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।

विज्ञापन


रेसकोर्स गुरुद्वारा परिसर में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार की ओर से प्रकाश पर्व कथा-कीर्तन के रूप में मनाया गया। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने सबसे पहले मत्था टेका और सभी को प्रकाश पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव ने समाज की बुराइयों को दूर करने के लिए अपने उपदेशों और शिक्षा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। उनका जीवन समाज में भाईचारा, सद्भाव और आपसी एकता को बढ़ावा देने की प्रेरणा देता हैं। गुरुद्वारे में अरदास के बाद भाई हरपाल सिंह, हजुरी रागी दरबार साहिब ने आसा दी वार का शबद ‘नानक कलि विच आइआ रह फकीर एको जाना’ का गायन कर संगत को निहाल किया। हजुरी रागी भाई गुरदियाल सिंह ने शब्द ‘प्रगट भई सगले जुग अंतर गुरु नानक की वडयाई’ और हजुरी रागी भाई हरविंदर सिंह ने शब्द ‘गुरु पूरा मिलावे मेरा प्रीतम, हउ वार वार आपने गुरु कउ जासा’ का गायन किया। इसके साथ ही हजूरी रागी भाई नरेंद्र सिंह ने ‘कोई आन मिलावै मेरा प्रीतम पिआरा’ गायन कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन


स्कूली बच्चों ने कीर्तन करते हुए श्री गुरु नानक देव की महिमा का व्याख्यान किया। इसके साथ ही गुर सिख एजुकेशन सोसायटी रेसकोर्स की ओर से बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सरोपा, प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


Kartik Purnima: हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं ने लगाई पावन डुबकी, तस्वीरें

प्रभु की सच्ची भक्ति में लीन होने का दिया संदेश
हैड ग्रंथी भाई शमशेर सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव ने अपने जीवन में अनेक धार्मिक स्थानों पर पहुंचकर प्रभु की सच्ची भक्ति में लीन होने का संदेश दिया। जात-पात के भेदभाव को खत्म करते हुए धर्म की कीरत करने का उपदेश दिया। प्रधान सरदार गुरबक्श सिंह राजन ने बताया कि गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में कथा-कीर्तन दरबार रात तक सजा।

दीवान सजा, किया कीर्तन
कालिका मार्ग स्थित भवन श्री कालिका माता समिति में कार्तिक पूर्णिमा व प्रकाश पर्व के अवसर पर सत्संग भवन में कीर्तन किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। ठंड के चलते कंबल भी वितरित किए गए। वहीं, प्रेमनगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में दीवान सजाया गया। यहां कथा-कीर्तन से संगत को निहाल किया गया। प्रधान भगत पाल सिंह ने प्रकाश पर्व की बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed