{"_id":"65624b4bca10651c220b45f6","slug":"gurdwara-shri-guru-singh-sabha-on-the-occasion-of-the-dehradun-news-c-5-1-drn1031-294964-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: भव्य रूप से निकाला नगर कीर्तन, गुरबाणी से गूंजी द्रोणनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: भव्य रूप से निकाला नगर कीर्तन, गुरबाणी से गूंजी द्रोणनगरी
विज्ञापन
I-प्रकाश पर्व के अवसर पर शहर में निकाला गया नगर कीर्तन
I
I-गतका पार्टी ने तलवारबाजी के साथ ही दिखाए विभिन्न करतबI
जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल.. सिखों के प्रथम गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार की ओर से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। शहर में विभिन्न जगहों पर पुष्पवर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। गतका पार्टी ने तलवारबाजी व विभिन्न करतब प्रस्तुत किए गए। संगत की ओर से गुरबाणी गायन से द्रोण नगरी गूंज उठी।
शनिवार दोपहर को पटेलनगर से अरदास के बाद पंज प्यारों की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन की शुरूआत हुई। इसमें गुरु ग्रंथ साहिब की फूलों से सजी पालकी व बैंड बाजे संग भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। सजी पालकी में विराजमान गुरु महाराज की सवारी, पंजाब पाइप बैंड शब्द गायन करते गुरुद्वारों के शब्दी जत्थे शामिल रहे।
नगर कीर्तन यहां से शुरू होकर सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक, दर्शनलाल चौक, घंटाघर से पलटन बाजार, धामावाला बाजार, लक्खीबाग पुलिस चौकी से गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार में संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में विभिन्न स्कूलों के बच्चे भी शामिल हुए।
विज्ञापन
इस अवसर पर सभा के प्रधान सरदार गुरबख्श सिंह राजन, महासचिव गुलजार सिंह, उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, चरणजीत सिंह, अमरजीत छाबड़ा, मनजीत सिंह, सतनाम सिंह, सेवा सिंह मठारु, देविंदर सिंह भसीन, जगजीत सिंह, जसविंदर सिंह, बलबीर सिंह, गुरविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
Iजत्थे से पहले होता गया रास्ता साफI
नगर कीर्तन में जहां से पंज प्यारों का जत्था गुजरता गया, उससे पहले ही श्रद्धालु झाड़ू-पानी से रास्ता साफ करते आगे चलते रहे। नगर कीर्तन में पंज प्यारों की अगुआई में सुंदर फूलों से सजी पालकी आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारे लगाए।
Iजगह-जगह लगे स्टाल, हुआ प्रसाद वितरणI
नगर कीर्तन के दौरान शहर में जगह-जगह विभिन्न सामाजिक धार्मिक व व्यापारी संगठनों की ओर से स्टॉल लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। वही जगह जगह नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया।