फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Guldar terror in Deoghar range

त्यूनी: देवघार रेंज में गुलदार का आतंक, आए दिन पशुओं पर बोल रहा हमला

Sat, 10 Jul 2021 11:07 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्यूनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्यूनी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 10 Jul 2021 11:07 AM IST
सार

हमले में बछड़ा घायल हो गया। गुलदार ने पहले भी मूर्ति सिंह के बैल को अपना निवाला बनाया था। आए दिन गुलदार पशुओं पर हमला बोल रहा है।

विज्ञापन
Guldar terror in Deoghar range
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

चकराता वन प्रभाग के देवघार रेंज में गुलदार के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुलदार ने कूणा गांव के खेड़ा डौराधार में बीते बृहस्पितवार की देर रात बछड़े पर हमला कर दिया। बछड़े की आवाज सुनकर लोगों की नींद खुल गई। उन्होंने किसी तरह बछड़े को गुलदार के जबड़े से छुड़ाया।

विज्ञापन


हमले में बछड़ा घायल हो गया। गुलदार ने पहले भी मूर्ति सिंह के बैल को अपना निवाला बनाया था। आए दिन गुलदार पशुओं पर हमला बोल रहा है। वन विभाग गुलदार को पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। पशुपालकों ने वन विभाग से गुलदार को ट्रेस कर पकड़ने की मांग की है। गुलदार के इस हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान रीता जगलान, क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम पवार, पूर्व प्रधान बलबीर सिंह पवार, पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह पवार आदि का कहना है कि गुलदार लगातार पशुओं को अपना निवाला बना रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही गुलदार पिंजरे में कैद न किया गया तो वे विभाग के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र में गुलदार अब तक आधा दर्जन से अधिक पशुुओं को मार चुका है। उधर इस संबंध में सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) ओपी मदवाल ने बताया कि मामले की रिपोर्ट रेंज अधिकारी से मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed