फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Guldar killed two cows after entering the cowshed in Vikasnagar, panic among villagers

Dehradun News: विकासनगर में गोशाला में घुसकर गुलदार ने दो गायों को मार डाला, ग्रामीणों में दहशत

Sat, 06 Apr 2024 03:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Guldar killed two cows after entering the cowshed in Vikasnagar, panic among villagers
चकराता वन प्रभाग के जंगल से सटे धामिच गांव में बृहस्पतिवार की रात गुलदार ने दो गायों को मार डाला। इससे ग्रामीणों में दहशत है। उन्हें अपने मवेशियों की चिंता सता रही है। पीड़ित पशुपालक ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गुलदार धामिच गांव निवासी मोहर सिंह की गोशाला में घुसा था। सुबह जब मोहर सिंह गोशाला पहुंचे तो दोनों गाय मृत अवस्था में मिलीं। मोहर सिंह, दलीप सिंह, मोहित चौहान, प्रवीन चौहान, नरेंद्र चौहान ने बताया कि बीते महीने भी गुलदार ने कई दिनों तक गांव के आसपास दिखाई दिया था। अब फिर क्षेत्र में सक्रिय हो गया है। इससे महिलाओं और बच्चों में भय बना हुआ है। कहा कि पूर्व में वन विभाग ने गश्त कर और पटाखे फोड़ कर गुलदार को जंगल में खदेड़ा था। बावर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी महेश शर्मा ने बताया कि बीट अधिकारी को मौके पर जाकर रिपोर्ट देने को कहा गया है। गुलदार की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed