फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Guldar caught in Dehradun had killed two children Uttarakhand News in hindi

Dehradun: आखिरकार वन विभाग की टीम को मिली कामयाबी, दहशत का पर्याय बना गुलदार पकड़ा

Thu, 07 Mar 2024 04:49 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 07 Mar 2024 04:49 PM IST
सार

वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने में कामयाब हुई। दो बच्चों को अब तक निवाला बना चुका था। मसूरी वन प्रभाग के किमाड़ी में गुलदार पकड़ा गया।

विज्ञापन
Guldar caught in Dehradun had killed two children Uttarakhand News in hindi
वन विभाग की टीम ने पकड़ा गुलदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में दहशत का पर्याय बने गुलदार को पकड़ने में आखिरकार वन विभाग की टीम कामयाब हो गई। गुलदार के पकड़े जाने के बाद स्थानीय निवासियों एवं वन विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। मुख्यमंत्री धामी ने जनपद में बढ़ते गुलदार के हमलों के मद्देनजर वन विभाग को जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने के सख्त निर्देश दिए थे।

विज्ञापन


करीब दो माह पूर्व सिगली गांव में घर के आंगन से गुलदार ने एक चार वर्षीय बच्चे को उठाकर निवाला बना लिया था। इसके कुछ समय बाद ही सोंधोवाली क्षेत्र में रिस्पना नदी के पास भी गुलदार ने एक बालक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। अभी कुछ दिन पहले गलजवाड़ी गांव में भी गुलदार ने एक नौ वर्षीय बच्चे को मार डाला था। इसे लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त था। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Pushkar Singh Dhami: राजधानी में सीएम का मेगा रोड शो, सशक्त नारी समृद्ध नारी उत्सव...तस्वीरों में देखें

विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से लगातार गुलदार को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे थे। मुख्यमंत्री धामी ने भी गुलदार के बढ़ते हमलों के मद्देनजर वन विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने के निर्देश दिए थे। मसूरी वन प्रभाग में रेंजर राकेश नेगी ने बताया कि गुलदार को किमाड़ी गांव में लगाए गए पिंजड़े में कैद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले काफी समय से इस गुलदार की तलाश की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed