{"_id":"623f386a74d30b5a786eab88","slug":"gujarat-youth-body-recovered-from-barrage-in-rishikesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: गुजरात के युवक का शव बरामद, नहाते समय डूब गया था मनीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: गुजरात के युवक का शव बरामद, नहाते समय डूब गया था मनीष
Sat, 26 Mar 2022 09:32 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 26 Mar 2022 09:32 PM IST
सार
गंगा में नहाते समय डूबे गुजरात निवासी पर्यटक का शव बरामद कर लिया गया है। एसडीआरएफ ने पर्यटक का शव बैराज जलाशय से बरामद किया है। वह 20 मार्च को गंगा में नहाते समय बह गया था।
विज्ञापन
बैराज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एसडीआरएफ ने तपोवन क्षेत्र के सच्चा धाम घाट के पास गंगा में डूबे गुजरात के पर्यटक का शव बैराज जलाशय से बरामद किया है। मुनिकीरेती थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है। 20 मार्च को तपोवन क्षेत्र के सच्चाधाम का घाट के पास मनीष (32) पुत्र जयंती भाई निवासी ग्राम सूरत, पोस्ट ऑफिस कामरेज, जिला सूरत-गुजरात गंगा में नहाते समय बह गया था। एसडीआरएफ और पुलिस ने आनन-फानन सर्च अभियान शुरू किया। लेकिन युवक का कहीं अता पता नहीं चला।
विज्ञापन
एसडीआरएफ ढालवाला प्रभारी कविंद्र सजवाण ने बताया कि बैराज जलाशय पर एसडीआरएफ के गोताखोर टीम ने डीप डाइविंग की। इस दौरान टीम को बैराज के चैनल गेट पर एक शव फंसा हुआ दिखाई दिया। एसडीआरएफ ने मुनिकीरेती पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने उसकी पहचान कर ली है। उन्होंने बताया कि बरामद शव गुजरात के युवक मनीष का है। थाना निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है।
विज्ञापन