{"_id":"594824f04f1c1b3f628b460b","slug":"guest-teacher-will-protest-in-chief-minister-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सीएम आवास कूच करेंगे अतिथि शिक्षक, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सीएम आवास कूच करेंगे अतिथि शिक्षक, ये है वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियुक्ति की मांग को लेकर करीब दो सप्ताह से धरना-प्रदर्शन कर रहे अतिथि शिक्षक मंगलवार को सीएम आवास कूच कर विरोध जताएंगे। सोमवार को शिक्षकों ने जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचकर मुख्यमंत्री से नियुक्ति की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में 500 अतिथि शिक्षक नियुक्ति की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
अतिथि शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के सामने अपनी मांगें रखीं। मुख्यमंत्री ने उन्हें संतोषजनक आश्वासन नहीं दिया। इसके विरोध में उन्होंने मंगलवार को सीएम आवास कूच करने की चेतावनी दी। माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक यादव ने कहा कि प्रदेशभर के शिक्षक दो सप्ताह से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार का कोई भी नुमाइंदा उनकी सुध लेने तक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
मीडिया प्रभारी दौलत जगूड़ी ने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा ने अतिथि शिक्षकों के समायोजन का वादा किया था। पार्टी ने अपने विजन डॉक्यूमेंट में भी इसका उल्लेख किया था लेकिन इस पर अभी तक कोई फैसला नहीं हो सका है। सोमवार को गणेश कुमार, विनोद कर्नाटक, प्रताप चंद्र और सुरेश कुमार क्रमिक अनशन पर बैठे। अंजना, मनीषा जोशी, कृष्णा, राजेंद्र मोहन, मीनाक्षी बागड़ी, प्रदीप असवाल, भूपेंद्र महर, पंकज नगदली, सोहन गोवाड़ी, गोपाल बिष्ट, नरेंद्र वाणी आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन