फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   GRP police station personnel and railway personnel distribute food to the needy

जीआरपी थाना पुलिस कर्मी और रेलवे कर्मी कर रहे जरूरतमंदों को खाना वितरित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
GRP police station personnel and railway personnel distribute food to the needy
कोरोना (कोविड -19) के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लॉकडाउन के मद्देनज़र थानाध्यक्ष जीआरपी दिनेश कुमार और उनके अधीनस्थ कर्मचारियों के सहयोग से देहरादून रेलवे स्टेशन और मसूरी बस अड्डे के समीप रहने वाले बेघर, असहाय दिव्यांग लोगों के लिए थाने के कर्मचारियों की बैरक में खाना बनाने की व्यवस्था की गई है। बैरक में थाना जीआरपी देहरादून में नियुक्त कर्मचारियों द्वारा भोजन स्वयं बनाकर प्रतिदिन देहरादून क्षेत्र अन्तर्गत मसूरी बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के आसपास और रेलवे स्टेशन देहरादून में ठेकेदारी प्रथा में कार्य करने वाले सफाई कर्मियो जो अपने घर नहीं जा पा रहे हैं ऐसे सभी लोगों के लिए लॉकडाउन तिथि से वर्तमान तक भोजन की व्यवस्था की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को वरि वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मुरादाबाद के निर्देशानुसार सीआईटी कार्यालय देहरादून के समस्त कर्मचारियों द्वारा ऐसे व्यक्तियों के लिए थाना जीआरपी देहरादून में आपसी सहयोग से भोजन की व्यवस्था की गई। करीब 170 लोगों लोगों को भोजन के साथ-साथ मास्क एवं ग्लवब्स वितरित किया गए। जिस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा गया। थाना जीआरपी द्वारा शुरू की गई इस प्रकार की मुहिम में रेलवे विभाग द्वारा भी अपना पूर्ण रूप से सहयोग निरंतर रूप से दिया जा रहा है। इस मौके पर सीआइटी एनसी शर्मा, पीडी मीणा, सीएमआई एसके अग्रवाल और टीटीई रमेश कुमार व अन्य कर्मचारियों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed