फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   group cheating in d pharma vikasnagar

यहां डी-फार्मा की परीक्षा में सामूहिक नकल, छात्रों के पास मिली कुछ ऐसी चीज मच गया हड़कंप

Wed, 23 May 2018 12:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर Updated Wed, 23 May 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
group cheating in d pharma vikasnagar
cheating

देहरादून जिले में सेलाकुई के राजावाला स्थित हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च में डी-फार्मा की परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


सूचना पर एसडीएम ने पुलिस बल के साथ कॉलेज में छापा मारा तो दो कमरों में परीक्षार्थियों के पास उत्तरों की फोटो प्रतियां मिलीं। प्रशासन की टीम ने मौके से मिले पेपर, उत्तर पुस्तिकाएं, फोटो कॉपी और फोटो स्टेट मशीन बरामद कर सील कर दी है। साथ ही नकल रहे 47 छात्रों, शिक्षक और कॉलेज स्टॉफ समेत 56 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में सभी के खिलाफ सार्वजनिक परीक्षा नकल रोक अधिनियम 1992 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को एसडीएम, विकासनगर जितेंद्र कुमार को सूचना मिली थी कि हिमालयन इंस्टीट्यूट में छात्रों को सामूहिक नकल कराई जा रही है। इसके बाद एसडीएम, थानाध्यक्ष नरेश राठौर और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रथम तल पर कक्ष नंबर 102 और 103 में डी-फार्मा प्रथम वर्ष के फॉर्मेसी विषय की परीक्षा चल रही थी। चेकिंग के दौरान सभी छात्रों के पास प्रश्न-पत्र से संबंधित उत्तरों की फोटोकॉपी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

‘वॉचमैन’ का काम कर रहा था ड्राइवर

group cheating in d pharma vikasnagar
cheating in d pharma exam - फोटो : amar ujala
मामले में पुलिस ने कॉलेज डॉयरेक्टर दिव्या जुयाल के साथ ही 47 छात्रों, दोनों कक्षों में तैनात दो-दो इनविजेलटर और नकल की पर्चियां उपलब्ध करा रहे चार अन्य कॉलेज स्टॉफ के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसडीएम के अनुसार, कुछ छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर कई संगीन आरोप लगाते पुलिस से शिकायत की है। यह परीक्षा उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से कराई जा रही है। कॉलेज में अन्य कोर्स भी अलग-अलग विश्वविद्यालय से संचालित हो रहे हैं। एसडीएम जितेंद्र कुमार के मुताबिक, कॉलेज के कुछ कोर्स गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से भी संबद्ध हैं, जिसकी सूचना गुरुकुल कांगड़ी विवि को भेज दी गई है।  

नकल के दौरान बाहर से आने वाली टीम पर नजर रखने के लिए कॉलेज प्रशासन ने इंस्टीट्यूट के गेट पर ड्राइवर दिवाकर को तैनात किया था। दिवाकर ‘वॉचमैन’ का काम कर रहा था। वह कॉलेज से कुछ दूरी पर खड़ा होकर आने वाली टीम की सूचना तत्काल कॉलेज प्रशासन को दे रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले दिवाकर को ही गिरफ्तार किया और वही टीम को लेकर अंदर गया। 

सुबह 11 बजे एसडीएम ने फोर्स के साथ छापेमारी की। इस दौरान कुछ छात्र नकल करते हुए मिले हैं। कॉलेज भी चाहता है कि इनके खिलाफ कार्रवाई हो। 
- दिव्या जुयाल, कॉलेज डॉयरेक्टर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed