{"_id":"5a7ca89c4f1c1ba3268b91b5","slug":"group-c-exam-result-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"Group C की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, इस दिन से शुरु होंगे सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Group C की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, इस दिन से शुरु होंगे सत्यापन
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ श्रेणी के तहत अवर अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के 252 पदों की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। चयनित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का छह से नौ मार्च तक सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) और पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड (पिटकुल) में अवर अभियंता पद के लिए पांच नवंबर को 8147 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। चयन आयोग ने मेरिट के आधार पर यूपीसीएल के 157 व पिटकुल के 92 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया है।
विज्ञापन
आयोग ने परीक्षा परिणाम को अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है। आयोग के सचिव संतोष बड़ोनी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए आयोग के कार्यालय में निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
बताया कि ओएमआर शीट पूरी तरह से नहीं भरने के कारण 158 अभ्यर्थियों का रिजल्ट नहीं निकाला गया है। इसके साथ ही दिव्यांगों के लिए आरक्षित दो पदों पर उक्त श्रेणी के अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण पद रिक्त रखे गए हैं। वहीं, एक पद पर राज्य आंदोलनकारी अभ्यर्थी को चयनित किया जाना है, हाईकोर्ट के स्थगनादेश के चलते आयोग ने इस पद को स्थगित रखा है।