फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Group C Ews Applicants Will pay Half Fees Now after Reservation

समूह ‘ग’ पदों की सीधी भर्ती में ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों से आधा लिया जाएगा आवेदन शुल्क

Thu, 09 Jan 2020 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 Jan 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Group C Ews Applicants Will pay Half Fees Now after Reservation
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

समूह ‘ग’ पदों की सीधी भर्ती में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को 10 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के बाद सरकार ने इस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क भी तय कर दिया है। ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों से आधा आवेदन शुल्क लिया जाएगा। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन


लोक सेवा आयोग की परिधि के भीतर और बाहर होने वाली समूह ‘ग’ पदों की सीधी भर्ती में आवेदन करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों से 150 रुपये प्रति आवेदन शुल्क लिया जाएगा।

विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव कार्मिक राधा रतूड़ी की ओर से जारी आदेश के अनुसार अनुसूचित जाति, जनजाति व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये प्रति आवेदन शुल्क निर्धारित है। लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से होने वाली समूह ग पदों की भर्ती में ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों से भी 150 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया है।

बता दें कि सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये प्रति आवेदन शुल्क लिया जाता है। आरक्षण की व्यवस्था से पहले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को भी सामान्य वर्ग की तरह आवेदन शुल्क लिया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed