फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Green crackers will lure pollution rockets

Dehradun News: पॉल्यूशन रॉकेट को फुस करेंगे ग्रीन पटाखे

Tue, 07 Nov 2023 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Green crackers will lure pollution rockets
इस बार दीपावली पर इको फ्रेंडली ग्रीन पटाखों की आवाज सुनाई देगी। वहीं, ग्रीन पटाखों से हल्की आवाज और धुंआ भी कम ही निकलेगा। इको फ्रेंडली होने से इन पटाखों की मांग तेजी से बढ़ रही है। हालांकि, फैंसी पटाखों की बजाय इनकी कीमत थोड़ी ज्यादा है। इसके बाद भी लोगों में इनकी खरीदारी को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा हैं। ऐसे में पॉल्यूशन के रॉकेट पर काफी हद तक ब्रेक लगने के आसार हैं।
विज्ञापन




दीपावली को लेकर बाजार में रौनक दिखने लगी है। लोगों ने अभी से खरीदारी शुरू कर दी है। पावर पिक्सल लड़ियों, सेंसर दीपक के साथ ही बाजार में पटाखे, अनार, फुलझड़ी और अतिशबाजी की कई वैरायटी बाजारों में आ रही हैं। इस बार इको फ्रेंडली पटाखों की मांग ज्यादा है। सहारनपुर रोड पर पटाखों की दुकाने चलाने वाले पवन आंनद ने बताया कि लोग फैंसी पटाखों के बजाय इको फ्रेंडली अनार, फुलझड़ी और स्काई शॉट्स में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं। इनकी कीमतें फैंसी पटाखों की अपेक्षा कुछ ज्यादा हैं, लेकिन लोगों में इनके प्रति उत्साह है।
विज्ञापन


60 शॉटस, 30 शॉटस नाम वाले पटाखे आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसके अलावा बाजार में माचिस, एके 47, गदा रॉकेट, मेगा फ्लावर, रंगोली, सिलिंडर बम, गणेश बम, थ्री साउंड रॉकेट, ड्रोन आदि पटाखों की बाजार में भरमार हैं। वहीं, बाजारों में इको फ्रेंडली पटाखों की विभिन्न वैरायटी की कीमतें भी अलग-अलग हैं। इको फ्रेंडली पटाखे 200 रुपये से लेकर पांच हजार तक में बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed