उत्तरांचल विश्वविद्यालय में सोमवार को टेक फेस्ट 2021 का शानदार आगाज किया गया। विश्वविद्यालय के विवेकानंद ऑडिटोरियम में विश्वविद्यालय के शिक्षक एकत्र हुए। जबकि छात्र-छात्राएं ऑनलाइन सम्मलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय परिसर स्थित शौर्य दीवार पर कारगिल शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।
मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की संचालक समिति सुशीला देवी सेंटर फॉर प्रोफेशनल स्ट्डीज एंड रिसर्च की उपाध्यक्ष अनुराधा जोशी ने कहा कि वीर सैनिकों ने देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी वीरता ने दुश्मन को भारतीय सीमा से भागने को मजबूर कर दिया। विवि की कार्यकारी कुलपति प्रो. राजेश बहुगुणा ने कहा कि टेक फेस्ट तीन दिन तक चलेगा। जिसमें छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतियोगिताआों में ऑनलाइन भागीदारी करेंगे। इसी क्रम में 28 जुलाई को ऑनलाईन एलुमिनाई मीट का भी आयोजन किया जाएगा। कुलपति जितेंद्र जोशी ने कहा कि कारगिल दिवस के अवसर पर टेक फेस्ट का आयोजन विश्वविद्यालय व छात्रों द्वारा देश के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ उन्हें अपने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान की शिक्षा देना है। इस अवसर पर प्रो. प्रदीप सूरी, प्रो. अजय सिंह, प्रो. एसबी पांडेय, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. श्रेया गोयल, प्रो. विकास जखमोला, प्रो. पूनम रावत, प्रो. भारती रमोला, इकबाल सिंह, अभिषेक पाठक, डॉ. कार्तिकेय गौड़ आदि उपस्थित रहे।