{"_id":"6619afeff92097779f0feb94","slug":"great-performance-by-uttarakhand-players-in-hyderabad-dehradun-news-c-5-drn1005-389852-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेबल टेनिस : हैदराबाद में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेबल टेनिस : हैदराबाद में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद में आयोजित 30वीं मास्टर्स नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न आयु वर्ग में आयोजित चैंपियनशिप में प्रदेश के 14 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने 40-49, 50-59 और 60-65 आयु वर्ग में टीम स्पर्धा, एकल, युगल और मिश्रित युगल वर्ग में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।
50-59 आयु वर्ग में उत्तराखंड की टीम ने केरल और हरियाणा को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। जबकि, 60-65 आयु वर्ग के व्यक्तिगत वर्ग में गिरीश छाबड़ा क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। क्वालीफायर में उन्होंने तेलंगाना के खिलाड़ी कृष्ण कुमार को 3-0 से और गुजरात के खिलाड़ी महेश रावल को 3-0 से हराया। टीम में उत्तराखंड के खिलाड़ी गिरीश छाबड़ा, कमल मोहन पंत, भूपेंद्र उप्रेती, संजय कांडपाल, बिपिन कुमार, अशोक नेगी, लोकेश चुघ, रजनीश, परमजीत सिंह और प्रीति छाबड़ा, विजय अग्रवाल, प्रदीप मेहता शामिल रहे।