फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Graphic Era-SGR College-reached-semi-finals

Dehradun News: ग्राफिक एरा व एसजीआआर कॉलेज सेमीफाइनल में पहुंचे

Thu, 16 Mar 2023 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Graphic Era-SGR College-reached-semi-finals
जिला क्रिकेट संघ देहरादून की ओर से आयोजित द्वितीय मोनाल टी-20 कप में बुधवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए।इसमें ग्राफिक एरा व एसजीआरआर ने अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला आयुष क्रिकेट ग्राउंड में ग्राफिक एरा व इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (आईटीएम बी) के मध्य खेला गया। ग्राफिक एरा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आईटीएम बी की टीम ने निर्धारित ओवर में आठ विकेट खोकर 143 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्राफिक एरा ने 19.4 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। ग्राफिक एरा के किशोर कुणाल मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन


दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच श्री गुरु राम राय डिग्री कॉलेज और डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून के मध्य खेला गया। श्री गुरु राम राय डिग्री कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 186 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून की टीम 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 153 रन ही बना सकी। श्री गुरु राम राय डिग्री कॉलेज के समीर राय मैन आफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed