फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Grandmother Carry Infant dead body in plastic bag and Reached Hospital dehradun

देहरादून: प्लास्टिक के बैग में शिशु का शव लेकर अस्पताल पहुंची दादी, तंत्र-मंत्र से मौत की बात भी आ रही सामने

Wed, 24 Jun 2020 11:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 24 Jun 2020 11:45 PM IST
सार

  • बच्चे को जन्म देने वाली बेटी को झूठ बोलकर कराया था गांधी शताब्दी अस्पताल में भर्ती
  • पुलिस मौके पर पहुंची तो दिखा दिया बैग में रखा शिशु का शव
  • पोस्टमार्टम में जन्म से पहले ही बच्चे की मौत की हुई पुष्टि 
  • मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस और सीएमओ ने बैठाई जांच

विज्ञापन
Grandmother Carry Infant dead body in plastic bag and Reached Hospital dehradun
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून में गर्भस्थ शिशु की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। बच्चे के जन्म के बाद युवती की हालत बिगड़ी तो परिजनों ने उसे पहले एंबुलेंस से अस्पताल भेजा दिया। इलाज के दौरान युवती की खराब हालत के बारे में भी उन्होंने डॉक्टर से झूठ बोला। मौके पर पुलिस पहुंची तो युवती की मां ने प्लास्टिक के बैग में रखा शिशु का शव दिखा दिया। पोस्टमार्टम में जन्म से पहले ही बच्चे की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, इस घटना से कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। पुलिस और सीएमओ ने मामले की जांच बैठा दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मूल रूप से झारखंड निवासी 20 वर्षीय युवती मां और अन्य परिजनों के साथ रायपुर और नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में रहती है। मंगलवार रात लगभग 3:00 बजे 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई कि युवती के पेट में बहुत दर्द हो रहा है। इस पर एंबुलेंस ने युवती को गांधी शताब्दी अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


इमरजेंसी में जांच के बाद रात्रि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने युवती को लेबर रूम में भर्ती किया। मां ने डॉक्टर से कहा कि पिछले तीन महीने से युवती के मासिक धर्म में गड़बड़ी हो रही है। जिसके चलते वह परेशान है। उन्होंने डॉक्टर से अनुरोध किया कि वह एक इंजेक्शन लगाकर उसको घर भेज दें। लेकिन डॉक्टर ने युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उचित उपचार देना शुरू किया। साथ ही संदेह होने पर डालनवाला कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक सूचना दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर युवती की मां से पूछताछ की तो वह सकपका गई और इधर-उधर की बातें करने लगी। कुछ ही देर बाद वह बाहर जाकर दो प्लास्टिक के बैग ले आई। एक में मृत शिशु और दूसरे में कुछ मांस के टुकड़े थे। इस पर पुलिस ने प्राथमिक सूचना दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी।

जिला गांधी शताब्दी अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भागीरथी जंगपांगी ने बताया कि डॉक्टरों ने युवती की स्थिति को देखते हुए उसे उचित इलाज दिया। उसे अस्पताल में ही भर्ती किया गया है। जबकि उसके साथ हुई किसी भी घटना के बारे में तफ्तीश के लिए डालनवाला पुलिस को लिखित में शिकायत दे दी गई है।

...तो क्या तंत्र विद्या के लिए की नवजात की हत्या
युवती के साथ आई मां का कहना था कि वह झारखंड के रहने वाले हैं और तंत्र मंत्र में विश्वास करते हैं। उसका कहना था कि तंत्र विद्या को सिद्ध करने के लिए ही उन्होंने नवजात की बलि दी है। पुलिस इस एंगल पर भी काम कर रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम में बच्चे की मौत जन्म से पहले ही होने की पुष्टि हुई है। उधर, डालनवाला इंस्पेक्टर मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed