फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Grand welcome of Dev Palkis in Sahiya Bazaar

Dehradun News: साहिया बाजार में देव पालकियों का भव्य स्वागत

Mon, 27 May 2024 04:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Grand welcome of Dev Palkis in Sahiya Bazaar
क्यारी गांव में एक दिन के प्रवास के बाद शिलगुर, बिजट, चूड़ेश्वर देवता की पालकियों ने रविवार को साहिया के लिए प्रस्थान किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल के पैतृक घर पर तीनों पालकियों ने शनिवार को रात्रि प्रवास किया था। रविवार सुबह दस बजे तीनों पालकी रक्टाड़ नागथात, बैराट खाई, ललोऊ, बसाया, बडनु, दातनु, मलेथा गांव होते हुए साहिया पहुंची। श्रद्धालुओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


सिमोग गांव स्थित मंदिर से तीनों पालकी 24 मई को क्यारी गांव के प्रवास पर निकली थी। करीब 60 किलोमीटर पैदल लंबा सफर तय करने बाद पालकी बैराट खाई पहुंची। 25 मई को दोपहर एक बजे क्यारी गांव पहुंची। वहां रात्रि प्रवास के बाद रविवार को दोपहर एक बजे देव पालकियां साहिया बाजार पहुंची। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान साहिया बाजार देवताओं के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने देवता से आशीर्वाद लिया और परिवार की खुशहाली की मनोकामना की। सोमवार सुबह को तीनों देव पालकियां अपने धाम को प्रस्थान करेंगी। इस मौके पर दौलत राम शर्मा, बजीर कुंवर शर्मा, भंडारी पूरण सिंह चौहान, नारायण शर्मा, रमेश शर्मा, परमेश शर्मा, श्रीचंद शर्मा, अमर सिंह चौहान, साधू राम शर्मा, ज्ञान सिंह शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed