{"_id":"5e4eea478ebc3ecefc02ec83","slug":"gram-panchayat-officer-s-land-sold-through-fake-documents-dehradun-news-drn3368387160","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेजों से बेची ग्राम पंचायत अधिकारी की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दस्तावेजों से बेची ग्राम पंचायत अधिकारी की जमीन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
देहरादून। जालसाजों ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर ग्राम पंचायत अधिकारी की जमीन दूसरे को बेच दी। एसआईटी जांच में आरोप की पुष्टि होने के बाद पटेलनगर कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
टिहरी के पयाल गांव निवासी ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश पयाल ने पटेलनगर पुलिस को बताया कि 12 अक्तूबर 2018 को पत्नी उर्मिला पयाल के नाम से सरस्वती विहार निवासी वीरेंद्र सिंह नेगी से जमीन खरीदी थी। बंजारावाला क्षेत्र की जमीन का बैनामा हुआ था। बहनोई उत्तम सिंह रावत गवाह थे। भूमि पर कब्जा लेने गए तो दूसरे लोगों ने वहां आकर विरोध किया। पता चला कि वीरेंद्र नेगी ने अन्य लोगों की मदद से फर्जी के फर्जी दस्तावेज के आधार पर यह रजिस्ट्री कराई है। कई बार बातचीत करने के बाद आरोपी न तो दूसरी जमीन और न ही लाखों की रकम वापस करने को तैयार है। इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि पीड़ित अधिकारी एसआईटी भूमि में शिकायत दर्ज कराई थी। एसआईटी जांच में पीड़ित के आरोप सही पाए गए है। इसी आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी का पता लगाया जा रहा है।