{"_id":"5d3b221b8ebc3e6d1214f747","slug":"governor-baby-rani-maurya-give-degree-to-237-students-of-icfai-university-vikas-nagar-news-drn3142486176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या भ्रूण हत्या और जातिवाद जैसी सामाजिक बुराई को शिक्षा से करें दूर- राज्यपाल बेबी रानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या भ्रूण हत्या और जातिवाद जैसी सामाजिक बुराई को शिक्षा से करें दूर- राज्यपाल बेबी रानी
Sat, 27 Jul 2019 09:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सेलाकुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सेलाकुई
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजावाला रोड स्थित इक्फाई विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में डिग्री पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल गए। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने 237 छात्रों को डिग्री प्रदान की। उन्होंने छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और पर्यावरण संरक्षण और जल संचय का संकल्प लेने की बात कही।
विज्ञापन
शुक्रवार को आयोजित समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि नव भारत के निर्माण के लिए शिक्षा जरूरी है। शिक्षित युवा ही एक ऐसे भारत का निर्माण कर सकते हैं। जहां पर बेटी-बेटे में कोई फर्क न हो और किसी के अधिकारों का शोषण न हो।
विज्ञापन
कहा कि आज भारत विश्व की छठवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। अंतरिक्ष में छलांग लगाते हुए भारत चंद्रमा पर यान भेज रहा है। हमारी बेटियां देश-दुनिया में बड़े-बड़े काम कर अपनी धाक जमा रहीं हैं, लेकिन आज भी हमें कन्या भ्रूण हत्या और जातिवाद जैसी जघन्य सामाजिक बुराई से लड़ना पड़ रहा है। इसे शिक्षा से ही दूर किया जा सकता है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. एम रामचंद्रन ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
कुलपति डॉ. पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 105 बीबीए एलएलबी(ऑनर्स), 84 एमबीए, 28 बीटेक, 10 एलएलबी, 5 एलएलएम, दो एमटेक, दो बीएड और एक पीएचडी(प्रबंधन) के छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। एमबीए में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर विवेक राणा को गोल्ड मेडल से नवाजा गया। उमा शाही को रजत और दीक्षा को कांस्य पदक मिला। एलएलबी में अभिषेक शर्मा, त्रैत्यानु सिंह को क्रमश: गोल्ड और सिल्वर मेडल दिया गया।
दीक्षा, हीना शर्मा को कांस्य पदक प्रदान किया गया।
वहीं, बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) में मोहम्मद सद आलम और रजत कुमार को गोल्ड मेडल मिला। शालू गोयल और मोनिका छाबड़ा को क्रमश: रजत और कांस्य पदक प्रदान किया गया। बीटेक में मोहम्मद रजा, और राजू चाहर को रजत और कांस्य पदक दिया गया।