फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   governor award to high school and inter toppers of uttarakhand

गवर्नर्स अवॉर्ड से नवाजे गए मेधावी, सरकार देगी टॉपर्स को लैपटॉप

Mon, 19 Jun 2017 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 19 Jun 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
 governor award to high school and inter toppers of uttarakhand

उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की मेरिट लिस्ट में टॉप तीन स्थानों पर रहने वाले मेधावियों और सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट देने वाले तीन विद्यालयों को गवर्नर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


सोमवार को राजभवन सभागार में राज्यपाल डा. कृष्णकांत पाल और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने यह पुरस्कार प्रदान किए। पहली बार संस्कृत शिक्षा के टॉपर्स को भी अवॉर्ड में शामिल किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने इंटरमीडिएट परीक्षा के टॉपर्स को लैपटॉप देने की घोषणा की। 
विज्ञापन


सोमवार को राजभवन सभागार में हुए समारोह में हाईस्कूल के टॉप तीन, इंटरमीडिएट में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के टॉप तीन छात्रों और छात्राओं के अलावा संस्कृत शिक्षा में पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा के टॉपर्स को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले स्थान पर रहने वाले छात्र-छात्राओं को 7,000, दूसरे स्थान पर रहने वालों को 5,000 और तीसरे स्थान पर रहने वालों को 3,000 रुपये का नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट देने वाले पहले तीन सरकारी स्कूलों को क्रमश: 50,000, 30,000 और 20,000 रुपये की नगद धनराशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। राज्यपाल डा. पाल ने सभी स्कूलों को पुरस्कार की धनराशि से उपयोगी पुस्तकें खरीदने को कहा।

गर्मियों की छुट्टी में ‘यूके जीनियस’
राज्यपाल डा. कृष्णकांत पाल ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अवॉर्ड रिव्यू करने को कहा। उन्होंने कहा कि अवॉर्ड इसलिए शुरू किया गया ताकि छात्र-छात्राओं में कंपटीशन की भावना पैदा हो और वे बेहतर करने को प्रेरित हों। राज्यपाल ने छात्रों से गर्मियों की छुट्टियों में रचनात्मक काम कर व्यक्तित्व विकास के प्रयास करने का आह्वान किया।

उन्होंने देखादेखी न करने और पढ़ने की आदत विकसित करने की अपील की। उन्होंने जीडीपी में शिक्षा की ढाई फीसदी हिस्सेदारी को बढ़ाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष से गर्मियों की छुट्टी में यूके जीनियस नाम से एक प्रतियोगिता कराई जा सकती है, जिसमें बच्चों को उत्तराखंड, उनके क्षेत्र समेत अन्य सामान्य जानकारियों को लेकर सवाल पूछे जाएं। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इसकी रूपरेखा बनाने के निर्देश दिए। 

इन मेधावियों को मिला सम्मान

 governor award to high school and inter toppers of uttarakhand

जब बोलोगे तभी मिलेगा...
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने बोर्ड परीक्षा में छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार बोर्ड के टॉपर्स को लैपटॉप देगी, जिसके लिए बजट में भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपनी जरूरतें बताने को कहा। उन्होंने कहा कि जब बोलोगे तभी मिलेगा, चुप रहने या संकोच करने वालों को कुछ नहीं मिलता है। सीएम ने कहा कि हर ब्लॉक और तहसील को वीडियो कांफ्रेंसिंग से जोड़ा जाएगा ताकि लोगों को अपनी समस्या के समाधान के लिए दून के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने संस्कृत शिक्षा के छात्रों को भी अवॉर्ड में शामिल किए जाने पर खुशी जताई। 

इन मेधावियों को मिला सम्मान

हाईस्कूल के टॉपर
आइशा-रुद्रप्रयाग
हर्षवर्धन वर्मा-यूएस नगर
अजय विक्रम सिंह-उत्तरकाशी

इंटरमीडिएट (आर्ट्स)
बालक वर्ग                                    बालिका वर्ग
शगुन शुक्ला, देहरादून                    सोनाली, चमोली
रोहित कुमार, पिथौरागढ़                  हिमानी चौहान, यूएस नगर    
रोहित बिष्ट, यूएस नगर                  शालू सैनी, हरिद्वार    
ऋषभ कुमार, यूएस नगर                 रीतिका जोशी, टिहरी
                                                    आक्षा नूर व बेबी सेफाली, यूएस नगर        

सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाले टॉप तीन विद्यालय

 governor award to high school and inter toppers of uttarakhand

(साइंस)
आदित्य घिल्डियाल, पौड़ी                मेघा, हरिद्वार
आकाशदीप वत्सल, यूएस नगर        आयुषी पेटवाल, देहरादून
यश कुमार, यूएस नगर                     स्वलेखा, हरिद्वार

(कॉमर्स)
तन्मय अग्रवाल, यूएस नगर              प्रज्ञा चौरसिया, देहरादून
शिवम शर्मा, देहरादून                       सबिना नाज, हरिद्वार
अमिताभ भट्ट, देहरादून                 पारूल जैन, हरिद्वार    

संस्कृत शिक्षा 
पूर्व मध्यमा/हाईस्कूल                            उत्तर मध्यमा/इंटर
बृजेश जोशी, चंपावत                         केवल जोशी, चंपावत
शुभम नैनवाल, अल्मोड़ा                   आशीष कंसवाल, ऋषिकेश        
भूपेश तिवारी, चंपावत                        किशन चंद्र सुयाल, चंपावत

सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाले टॉप तीन विद्यालय
जीजीआईसी पोखरी, पौड़ी गढ़वाल
जीआईसी रातिरकेटी, बागेश्वर
जीआईसी, अदरीयखाल, पौड़ी गढ़वाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed