फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government working on the motto of resolution without option: CM

‘‘विकल्प रहित संकल्प‘‘ के ध्येय वाक्य पर काम कर रही सरकार - सीएम

Wed, 13 Apr 2022 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Government working on the motto of resolution without option: CM
सुभाष रोड स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में राजपुर विस सीट से भाजपा विधायक खजान दास की ओर से आयोजित कार?
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार ‘विकल्प रहित संकल्प’ के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है। वर्ष 2025 तक देवभूमि को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। वह मंगलवार को सुभाष रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुए विकास कार्यों पर जनता ने मुहर लगाई है। पीएम मोदी के कुशल मार्गदर्शन में विकास की दृष्टि से प्रदेश के आने वाले पांच साल स्वर्णिम वर्ष होंगे। उन्होंने कहा कि पीएम ने 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बताया है। चुनाव में प्रदेश की जनता का भाजपा को पूरा समर्थन मिला। प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार हरसंभव कदम उठाएगी। सरकार जनता के विश्वास और उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरेगी। जनता से किए गए वादों और घोषणाओं को निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाएगा। राज्य में चारधाम यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। यात्रा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

सरकार की प्राथमिकताएं गिनाते हुए सीएम ने कहा कि भाजपा ने गरीब परिवारों को एक साल में तीन सिलिंडर मुफ्त देने का वादा किया है। इसके लिए बजट में प्रावधान किया गया है। अब पति-पत्नी दोनों को वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ दिया गया है। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए 1064 नंबर और एप जारी किया है। कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायत इस नंबर पर कर सकता है। इस नंबर पर प्राप्त शिकायतों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक खजानदास, विधायक सविता कपूर, मेयर सुनील उनियाल गामा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछली बाजार को किया जाएगा स्थानांतरित
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक खजानदास ने मुख्यमंत्री के समक्ष जनसमस्याओं को रखा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों में हो रही देरी से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मछली बाजार को अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए भी उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मछली बाजार को अन्यत्र स्थानांतरित करने के साथ ही स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed