फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government will conduct test of adjustment ofShiksha Mitra on the lines of Himachal,  Dhan Singh Rawat gave assurance in house

Uttarakhand: हिमाचल की तर्ज पर शिक्षा मित्रों के समायोजन का परीक्षण कराएगी सरकार, मंत्री ने सदन में दिया आश्वासन 

Thu, 16 Jun 2022 05:06 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 16 Jun 2022 05:06 PM IST
सार

उत्तराखंड समायोजित प्राथमिक शिक्षक संघ औपबंधिक शिक्षकों से औपबंध हटाने एवं शिक्षा मित्र हिमाचल की तर्ज पर बिना टीईटी उन्हें प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक के पदों पर समायोजित करने की मांग कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद बड़ी संख्या में बिना टीईटी इस तरह के शिक्षकों का समायोजन किया गया था।

विज्ञापन
Government will conduct test of adjustment ofShiksha Mitra on the lines of Himachal,  Dhan Singh Rawat gave assurance in house
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश के शिक्षा मित्र एवं औपबंधिक सहायक अध्यापकों को हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर बिना टीईटी प्राथमिक स्कूलों में समायोजित करने की व्यवस्था का सरकार परीक्षण कराएगी। सदन में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इसका आश्वासन दिया। प्रदेश में शिक्षा मित्र और औपबंधिक सहायक अध्यापक पिछले 15 से 20 साल से दुर्गम और अति दुर्गम स्कूलों में छात्र-छात्राओं को पढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन


शिक्षा मित्रों को 2015 में न्यूनतम शैक्षिक योग्यता के आधार पर औपबंधिक नियुक्तियां दी गईं। उत्तराखंड समायोजित प्राथमिक शिक्षक संघ औपबंधिक शिक्षकों से औपबंध हटाने एवं शिक्षा मित्र हिमाचल की तर्ज पर बिना टीईटी उन्हें प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक के पदों पर समायोजित करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें..Uttarakhand Assembly Session:  सदन में विपक्ष का जोरदार हंगामा, कांग्रेसियों ने बजट की कॉपी फाड़ी, मार्शल से धक्का मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद बड़ी संख्या में बिना टीईटी इस तरह के शिक्षकों का समायोजन किया गया था। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि हिमाचल में जिस तरह से शिक्षा मित्रों को समायोजित किया गया उसी तर्ज पर उत्तराखंड मेें भी इसका परीक्षण कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed