फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government should implement one nation one stipend policy

वन नेशन वन स्टाइपेंड पॉलिसी लागू करे सरकार

Sun, 04 Jul 2021 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Government should implement one nation one stipend policy
देहरादून। कोरोना काल में सेवाएं दे रहे प्रशिक्षु डॉक्टरों के आंदोलन में अब उत्तराखंड क्रांति दल ने भी बिगुल फूंक दिया है। उक्रांद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को डॉक्टरों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उक्रांद के मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि राज्य सरकार एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं से दूसरे राज्यों की तुलना में बहुत अधिक फीस लेती है। इसके बावजूद स्टाइपेंड देने की बात पर सरकार खजाना खाली होने का बहाना बनाती है।
विज्ञापन

उक्रांद नेता उमेश खंडूरी ने कहा कि सरकार को वन नेशन वन स्टाइपेंड पॉलिसी को लागू करनी चाहिए। केंद्रीय संगठन मंत्री संजय बहुगुणा ने कहा कि यदि सरकार, शासन स्तर पर प्रशिक्षण डॉक्टरों की मांग के अनुरूप स्टाइपेंड नहीं दिया जाता है तो हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। पार्टी के केंद्रीय खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष वीरेंद्र रावत ने कहा कि यदि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाना है तो सरकार को प्रशिक्षु डॉक्टरों को वर्तमान की तुलना में दोगुना स्टाइपेंड देना चाहिए। मीडिया प्रभारी की अगुवाई में उक्रांद पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे से मुलाकात और प्रशिक्षु डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग उठाई। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि इस संबंध में शासन भी सहमत है और वित्त विभाग से सहमति मांगी गई है। जल्द ही संबंध में कोई निर्णय ले लिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक बहुगुणा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सीमा रावत समेत कई पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed