फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government should come forward for the conservation

गढ़ों के संरक्षण-संवर्धन के लिए आगे आए सरकार : विजयपाल सिंह

Mon, 08 Jul 2024 05:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Government should come forward for the conservation
दून विवि रोड पर एक सभागार में रविवार को सजवाण वंश का द्वितीय सम्मेलन आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गढ़वाल गढ़ों और वीरों की भूमि है। सरकार को गढ़ों के संरक्षण और संवर्धन के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन


कहा कि गढ़वाल के बावन गढ़ों में चार गढ़ सजवाण जाति के हैं। जिनके संरक्षण और संवर्धन के लिए राज्य, केंद्र सरकार और पुरातत्व विभाग से मांग की गई। साथ ही सजवाण जाति के इतिहास को पाठ्यक्रम में शामिल कराए जाने की मांग की गई। उत्तरकाशी के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण की ओर से अध्यक्ष पद के लिए त्रिलोक सिंह सजवाण के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।
विज्ञापन




त्रिलोक सिंह सजवाण ने कहा कि सजवाण वंश हितकारी कमेटी उत्तराखंड के सामाजिक धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। सरकार गढ़ों के संरक्षण और संवर्धन के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि वाद्य यंत्र ढोल-दमाऊ, पौराणिक रीति-रिवाज, बोली-भाषा, खानपान, मेले आदि के संरक्षण का कार्य होगा, ताकि युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति से रूबरू हो सके। इस दौरान पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, ज्योति सिंह सजवाण, कुलबीर सिंह सजवाण, कमल सिंह सजवाण आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed