{"_id":"5dfe32ff8ebc3e87a3594d07","slug":"government-serious-on-making-uttarakhand-an-organic-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड को जैविक राज्य बनाने पर सरकार गंभीर: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड को जैविक राज्य बनाने पर सरकार गंभीर: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
Sun, 22 Dec 2019 10:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 22 Dec 2019 10:13 AM IST
सार
- कहा, किसानों की आय बढ़ाने को मिट्टी से बाजार तक रणनीति पर काम
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तराखंड को जैविक राज्य बनाने पर सरकार गंभीरता से काम रही है।
विज्ञापन
जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। परंपरागत कृषि विकास योजना के पहले चरण में 3900 जैविक कलस्टरों पर काम शुरू किया गया है। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार मिट्टी सेे बाजार तक की रणनीति पर काम कर रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखंड में खेती के क्षेत्र में किए जा रहे अभिनव कार्यों को केंद्र सरकार से भी सराहना मिल रही है। किसानों की आय को दोगुनी करने के उद्देश्य से पिछले ढाई वर्षों में सरकार ने जो पहल की है, उसका परिणाम है कि राज्य को कृषि मंत्रालय ने लगातार दूसरी बार कृषि कर्मण पुरस्कार के लिए चयनित किया है।
विज्ञापन
खाद्यान्न उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदेश को पुरस्कार में पांच करोड़ की राशि मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जैविक उत्पादों की डिमांड को देखते हुए सरकार का जैविक खेती पर फोकस है। किसानों को बिना ब्याज ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश के किसानों के पास कृषि उपकरण नहीं हैं, उनके लिए फार्म मशीनरी बैंक योजना शुरू की गई है। इसके लिए 80 प्रतिशत तक सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है।
राज्यपाल ने जसमीत कौर को दी बधाई
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज जूनियर डिवीजन परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली जसमीत कौर समेत अन्य सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी है।