{"_id":"5d3b11a18ebc3e6d07313b12","slug":"government-search-land-for-new-lakshman-jhula-bridge-in-rishikesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: नया झूला पुल बनाने की कवायद हुई तेज, अधिकारियों ने शुरू की जमीन की तलाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: नया झूला पुल बनाने की कवायद हुई तेज, अधिकारियों ने शुरू की जमीन की तलाश
Sat, 27 Jul 2019 09:45 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 27 Jul 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मण झूला
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया लक्ष्मणझूूला पुल बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग, नरेंद्रनगर तैयारियों में जुट गया है। इसके लिए पुराने पुल के आसपास जगह तलाशने का काम शुरू हो गया है। शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग समेत अन्य विभागीय अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विदित है कि लक्ष्मणझूला पुल की कमजोर स्थिति को देखते हुए इस पर पर्यटकों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग स्थानीय लोगों की मांग और शासन के निर्देशानुसार लक्ष्मणझूूला पुल के विकल्प के रूप में यहां नया पुल बनाने की तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को लोनिवि, नरेंद्रनगर डिवीजन मुनिकीरेती के सहायक अभियंता एसएल गोयल, जेई रूपेश भट्ट, सीवर निर्माण इकाई के सहायक अभियंता हरीश बंसल, जेई मनोज कुमार और जल संस्थान के जेई प्रमोद हटवाल लक्ष्मणझूला पहुंचे।
विज्ञापन
यहां उन्होंने नया पुल बनाए जाने वाले संभावित स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पुल निर्माण के कारण सीवर और पानी की समस्या न होने के विषय में चर्चा की गई। लोनिवि के सहायक अभियंता एसएल गोयल ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निरीक्षण करने के बाद ही नया पुल बनाने का स्थान तय किया जाएगा।