फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government schools Condition salary will be stopped if there is no progress within a week Uttarakhand News

Uttarakahnd: कितना भी पैसा दो पर नहीं सुधारेंगे स्कूल...एक सप्ताह के भीतर प्रगति न होने पर रोका जाएगा वेतन

Mon, 08 Jul 2024 11:48 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 08 Jul 2024 11:48 AM IST
सार

शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि विद्या समीक्षा केंद्रों पर छात्रों के मूल्यांकन के लिए परख चैट बोट पर छात्र-छात्राओं की प्रतिभागिता बढ़ाई जाए। 

विज्ञापन
Government schools Condition salary will be stopped if there is no progress within a week Uttarakhand News
सरकारी स्कूल(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कितना भी पैसा दो पर सरकारी विद्यालयों की स्थिति नहीं सुधारेंगे। शिक्षा विभाग का हाल कुछ ऐसा ही है। विद्यालयों की मरम्मत और छात्र-छात्राओं की ड्रेस के लिए दी गई धनराशि से 13668 स्कूल ने एक भी रुपया खर्च नहीं किया है। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने एक सप्ताह के भीतर प्रगति न होने पर खुद का एवं जिला व खंड स्तरीय अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों की वर्चुअल माध्यम से बैठक ली। बैठक में परियोजना कार्यों के तहत दी गई धनराशि का उपभोग करने के निर्देश दिए गए। पीएम श्री विद्यालयों एवं क्लस्टर विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई।

विज्ञापन


अब तक मात्र 27 प्रतिशत खर्च कर पाए
शिक्षा महानिदेशक ने कहा, विद्या समीक्षा केंद्रों पर छात्रों के मूल्यांकन के लिए परख चैट बोट पर छात्र-छात्राओं की प्रतिभागिता बढ़ाई जाए। वहीं, विद्यालय भवनों पर लटक रहे बिजली के तारों की जांच कर ली जाए। जिससे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि आपदा एवं भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए छात्रों की सुरक्षा के लिए अवकाश के संबंध में कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...By-Election: बदरीनाथ विधानसभा में सीएम धामी ने किया चुनाव प्रचार, राजेंद्र भंडारी के पक्ष में मांगे वोट

बैठक में 16 जुलाई को हरेला पर्व पर पौधारोपण के लिए सभी सीईओ को निर्देश दिए गए। जिलों एवं विद्यालयों को दी गई धनराशि के बारे में बताया गया कि 15678 विद्यालयों को समग्र शिक्षा के तहत 72 करोड़ 47 लाख रुपये दिए गए थे। जिसका विद्यालय अब तक मात्र 27 प्रतिशत खर्च कर पाए हैं। जबकि पीएम श्री स्कूल योजना के तहत मात्र एक प्रतिशत धनराशि खर्च की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed