फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government school bus gathering dust without driver

Dehradun News: बिना ड्राइवर धूल फांक रही सरकारी स्कूल की बस

Sat, 13 Apr 2024 03:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Government school bus gathering dust without driver
देहरादून। जीजीआईसी में चालक की नियुक्ति नहीं होने से सरकारी बस धूल फांक रही है। इसका फायदा छात्राओं को नहीं मिल पा रहा है। जरूरत पड़ने पर स्कूल प्रबंधन को अपने स्तर से वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

मामला राजपुर रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) का है। निजी की तरह सरकारी विद्यालय की छात्राएं भी स्कूल बस में सफर कर सकें, इस मकसद से दो साल पहले ओएनजीसी ने अपने सीएसआर फंड से जीजीआईसी को बस भेंट की थी, लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से बस संचालन के लिए अभी तक ड्राइवर की नियुक्ति नहीं की गई है। इसके चलते बस धूल फांक रही है। ड्राइवर की नियुक्ति के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से भी कई बार विभाग को पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन अभी तक नियुक्ति न होने से बस का प्रयोग नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

------
बस की आवश्यकता जब होती है तो इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाती है। ड्राइवर की नियुक्ति के लिए पत्र लिखा गया था। एक बार फिर विभाग को इस संबंध में पत्र लिखा जाएगा। - प्रेमलता बौड़ाई, प्रधानाचार्य, जीजीआईसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed