फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government's responsibility to provide platform to folk artists: Harish

लोक कलाकार को मंच मुहैया कराना सरकार की जिम्मेदारी : हरीश

Mon, 11 Jan 2021 12:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Government's responsibility to provide platform to folk artists: Harish
प्राउड पहाड़ी सोसायटी की ओर से आयोजित घुघुती महोत्सव में मांगल गीत गातीं कलाकार। अमर उजाला
प्राउड पहाड़ी सोसायटी की ओर से मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में घुघुती महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि सरकार को लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों को बढ़ावा देना चाहिए। लोक कलाकारों को मंच मुहैया कराना सरकार की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

यमुना कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने सांस्कृतिक नृत्य एवं लोकगीतों की प्रस्तुतियां दीं। पहले सत्र में हरीश रावत मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति ही हमारी पहचान है। हमें निरंतर लोक संस्कृति एवं परंपराओं को सहेजने की दिशा में प्रयासरत रहना होगा। दूसरे सत्र में मेयर सुनील उनियाल गामा, रघुवीर बिष्ट, जयदीप सकलानी, एस फारूख शामिल हुए। युवा गायक सौरभ मैठाणी व लोक गायिका पूनम सती ने लोकगीतों की प्रस्तुति से समां बांधा।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा नेता अमित कपूर, डॉ. माधुरी बड़थ्वाल, गणेश धामी, विनोद बगियाल, गौरव बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, प्रकाश नेगी, ह्रदयेश शाही व अन्य उपस्थित रहे।

घुघुती महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार।   अमर उजाला

घुघुती महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed