{"_id":"5e861cdb8ebc3e6feb3e94ad","slug":"government-quarantine-83-jamati-who-returns-from-delhi177","type":"story","status":"publish","title_hn":"तब्लीगी जमात से लौटे दून के 83 जमाती किए होम क्वॉरेंटीन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
तब्लीगी जमात से लौटे दून के 83 जमाती किए होम क्वॉरेंटीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मरकज से लौटे 83 जमातियों को स्वास्थ्य विभाग ने चिन्हित कर होम क्वॉरेंटीन कर दिया है। इसके अलावा सुद्धोवाला क्षेत्र में 36 जमाती संस्थागत क्वॉरेंटीन किए गए हैं। जमातियों को ढूंढने के लिए स्वास्थ्य विभाग की कई टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में सर्वे कर रही है। तबलीगी जमात में उत्तराखंड के कई जमातियों के शामिल होने की जानकारी मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमें सर्वे कर इन सब को चिन्हित करने की कोशिशों में जुटी है। बृहस्पतिवार को कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ दिनेश चौहान ने बताया कि जिले में कुल 83 लोगों को होम क्वॉरेंटीन किया गया है। सहसपुर में पांच, डोईवाला में तीन, रायपुर में 41 विकास नगर में 34 जमातियों को होम क्वॉरेंटीन किया गया है। साथ ही सुद्धोवाला क्षेत्र में भी 36 जमातियों को संस्थागत क्वॉरेंटीन में रखा गया है। उन्होंने कहा कि कुछ अन्य लोगों के भी जमात में शामिल होने की जानकारी है। उन सभी को चिन्हित करने के लिए सर्वे जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जनवरी से अब तक लौटे सभी लोगों की सूची विभाग के पास उपलब्ध है, जिसके इनमें से उन लोगों को क्वॉरेंटीन करने की जरूरत नहीं है, जिन्हें लौटने के बाद 28 दिन या उससे ज्यादा हो चुके हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वह खुद सामने आएं, जिससे कि उनको समय पर उपचार भी दिया जा सके। उन्होंने बताया कि सुद्दोवाला में संस्थागत रूप से क्वॉरेंटीन किए गए 36 में से 33 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जबकि आज पूरे जिले से कुल 44 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। सीएमओ डॉ मीनाक्षी जोशी ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर उन सभी लोगों को तय गाइडलाइन के अनुसार रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।