{"_id":"56e7265b4f1c1b4f4a8b4bec","slug":"government-purchase-mandua-jhangora","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडुवा और झंगोरा की खरीदारी को 10 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडुवा और झंगोरा की खरीदारी को 10 करोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 15 Mar 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
रुपया
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में मंडुवा और झंगोरा की खरीदारी मंडी समितियों और क्रय केंद्रों के जरिए की जा रही है। दोनों उत्पादों की खरीदारी में वित्तीय संकट न हो इसके लिए सरकार ने 10 करोड़ का मोबलाइजेशन बजट जारी कर दिया है, जिसमें से 40 लाख रुपये क्रय समितियों को जारी कर दिए गए हैं। यह जानकारी कृषि मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने एक सवाल के जवाब में दी।
विज्ञापन
भाजपा नेता हरबंस कपूर ने इन दोनों कृषि उत्पादों के बेहतर विपणन न होने से किसानों की परेशानी का मुद्दा उठाया था। कृषि मंत्री ने कहा कि उच्च स्तरीय सलाहकार समिति के निर्णय के बाद सरकार ने दोनों उत्पादों के लिए समर्थन मूल्य घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
ये है दर
सरकार और कृषि विभाग की ओर से 597 न्याय पंचायतों में खोले गए क्रय केंद्रों के जरिए 1900 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मंडुवा और 1600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से झंगोरा की खरीदारी की जा रही है। कृषि विभाग एवं उत्तराखंड औद्योगिकी विपणन बोर्ड के सहयोग से उत्पादों की खरीदारी की जा रही है।
विज्ञापन