फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government order should be issued soon to give equal pay for equal work: Dhasmana

समान कार्य का समान वेतन देने के लिए शीघ्र जारी हो शासनादेश : धस्माना

Fri, 12 Dec 2025 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
Government order should be issued soon to give equal pay for equal work: Dhasmana
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा, समान कार्य का समान वेतन देने के लिए सरकार शीघ्र शासनादेश जारी करे। उपनल कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने के लिखित आश्वासन के 15 दिन बाद भी आदेश नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

धस्माना ने कैंप कार्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा, प्रदेश सरकार कई बार कर्मचारियों से वादा खिलाफी कर चुकी है। 2021 में 56 दिनों की हड़ताल में दो मंत्रियों के आश्वासन के बाद उपनल कर्मचारियों को कुछ नहीं मिला। हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी उपनल कर्मियों को भूख हड़ताल व सड़कों पर आंदोलन करना पड़ा। सरकार ने हड़ताल समाप्त कराने के लिए उपनल कर्मियों में समान कार्य का समान वेतन देने का लिखित आश्वासन दिया। लेकिन अभी तक शासनादेश जारी नहीं हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed