फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government order issued to purchase 250 buses.

Dehradun News: 250 बसें खरीदने का शासनादेश जारी

Wed, 10 Jun 2026 08:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
Government order issued to purchase 250 buses.
-अगले वर्ष रोडवेज की ढाई सौ बसें मानक पूरी करने के बाद रूट से हटेंगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। परिवहन निगम को 250 बसें खरीदने का शासनादेश जारी हो गया है। इसमें 200 बड़ी ( 52 सीटर) और 50 छोटी (38 सीटर) बसें शामिल हैं।
रोडवेज के बेड़े में वर्तमान में 1362 बसें हैं। इसमें 250 फरवरी-2027 में रूट पर चलने के मानक पूरी करने वाली हैं। इसके बाद इनको हटाया जाएगा। ऐसे में परिवहन निगम को इन बसों के स्थान पर नई बसों की जरूरत है। एक महीने पहले हुई कैबिनेट बैठक में 250 बसें खदीदने की मंजूरी दी गई थी। इसके बाद से शासनादेश का इंतजार किया जा रहा था। अब शासनादेश जारी हो गया है। सचिव परिवहन बृजेश संत के जारी आदेश में कहा गया है कि परिवहन निगम को साधारण श्रेणी की बसों को खरीदने के लिए वित्तीय संस्थाओं से ऋण लेने और उसके ब्याज की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार अनुदान के रूप में पांच साल तक करेगी। रोडवेज प्रबंध निदेशक ऋण प्राप्त करने के लिए संबंधित संस्था से एमओयू करेंगे। रोडवेज पूरी तरह सुसज्जित बसों को खरीदने के साथ ऋण की अदायगी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed