फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government Job: online Application starts for Recruitment in Uttarakhand Vidhan Sabha for posts of Group A and B

उत्तराखंड: विधानसभा में समूह क और ख के पदों निकली भर्तियां, 30 अक्तूबर तक यहांं करें ऑनलाइन आवेदन

Fri, 01 Oct 2021 07:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 01 Oct 2021 07:19 PM IST
सार

Government Jobs in Uttarakhand: शुक्रवार से इन पदों की ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 18 से 42 आयु के युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Government Job: online Application starts for Recruitment in Uttarakhand Vidhan Sabha for posts of Group A and B
नौकरी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय में खाली पदों पर नियुक्तियों के लिए पहली बार सीधे दरवाजे से भर्ती की जाएगी। इसके लिए विधानसभा ने समूह क और ख श्रेणी के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 30 अक्तूबर तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म भर सकते हैं।

विज्ञापन


विधानसभा प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल ने खाली पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की। जिसमें प्रतिवेदक के तीन, अपर निजी सचिव के पांच, समीक्षा अधिकारी का एक पद, समीक्षा अधिकारी (लेखाकार) दो पद, सहायक समीक्षा अधिकारी एक पद, व्यवस्थापक के दो, लेखाकार के एक, सहायक लेखाकार के एक, सहायक फोरमैन के दो, सूचीकार के एक, कंप्यूटर ऑपरेटर के एक, कंप्यूटर सहायक के चार, वाहन चालक के एक, रक्षक पुरुष व महिला के सात पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन


खुशखबरी: पुलिस विभाग में नौकरी की राह देख रहे युवा हो जाएं तैयार, उत्तराखंड में जल्द होगी 1521 सिपाहियों की भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार से इन पदों की ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 18 से 42 आयु के युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसमें 100 अंकों का प्रश्न पत्र होगा। अभी तक विधानसभा में भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन और लिखित परीक्षा की व्यवस्था नहीं थी।

ऐसे करें आवेदन

विधानसभा सचिवालय में खाली पदों के लिए www.ukvidhansabha.uk.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन फार्म भरना होगा। एक अक्तूबर से आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 30 अक्तूबर तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 

उम्मीदवारों से इतना लिया जाएगा आवेदन शुल्क
प्रदेश सरकार ने कोविड महामारी के कारण अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लोक सेवा आयोग व अन्य संस्थाओं के माध्यम से होने वाली भर्ती प्रक्रिया में आवेदन शुल्क में छूट दी है। लेकिन विधानसभा सचिवालय के माध्यम से कराई जा रहीं भर्ती में उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क लिया जाएगा। सामान्य, ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों से 975 रुपये और एससी व एसटी श्रेणी के लिए 875 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

423 में पदों पर निकली भर्ती
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, डेरी विकास विभाग और कृषि विभाग में 423 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए पांच अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि पशुपालन विभाग में चारा सहायक के पांच, उद्यान विभाग में खाद्य प्रसंस्करण शाखा में एक, उद्यान विकास शाखा में 26, सहायक मशरूम विकास अधिकारी के तीन, सहायक पौध सुरक्षा अधिकारी के दो, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी के तीन, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी वनस्पति विज्ञान के तीन, मशरूम पर्यवेक्षक के चार, प्रयोगशाला सहायक के चार और औद्यानिकी विकास शाखा में पर्यवेक्षक के 181 पदों पर भर्ती निकली है।

इसके साथ ही डेरी विकास विभाग में वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक के तीन, कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी के 188 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन पांच अक्तूबर से 18 नवंबर तक होंगे। परीक्षा शुल्क 20 नवंबर तक जमा करा सकते हैं। भर्ती की लिखित परीक्षा मार्च 2022 में अनुमानित है। राज्य सरकार के नियमों के तहत अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की छूट दी गई है।

कनिष्ठ सहायक भर्ती के आवेदन में संशोधन का मौका
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इंटरमीडिएट स्तर की कनिष्ठ सहायक भर्ती के आवेदनों में संशोधन का मौका दिया है। एक अक्तूबर से छह अक्तूबर तक आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार कर सकते हैं। उम्मीदवार अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, आरक्षण श्रेेेणी, उप श्रेणी और लिंग में संशोधन कर सकते हैं। नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि हाईस्कूल के प्रमाण पत्र के अनुरूप होनी चाहिए। इस संशोधन के लिए उम्मीदवारों को 30 रुपये शुल्क देना होगा। जो उम्मीदवार आरक्षण श्रेणी में बदलाव चाहते हैं, उन्हें सामान्य श्रेणी में कन्वर्ट करने के लिए इस श्रेणी का पूरा शुल्क देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed