फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government is ready to increase honorarium yet Upanal employees are adamant on agitation Uttarakhand news

Uttarakhand News: सरकार मानदेय बढ़ाने को तैयार फिर भी आंदोलन पर अड़े उपनल कर्मचारी, जानें क्या है वजह

Thu, 15 Feb 2024 07:28 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 15 Feb 2024 07:28 AM IST
सार

सरकार के आश्वासन पर भी उपनल कर्मचारी मानने को तैयार नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने कहा, विभिन्न विभागों में वर्षों की सेवा के बाद उनके पदों को सृजित पदों के विपरीत बताते हुए उनकी सेवाएं समाप्त की जा रही हैं। जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है।

विज्ञापन
Government is ready to increase honorarium yet Upanal employees are adamant on agitation Uttarakhand news
बैठक लेते सीएम धामी - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश के उपनल कर्मचारी बुधवार को तीसरे दिन भी कार्यबहिष्कार पर रहे। कर्मचारियों ने एकता विहार में प्रदर्शन कर धरना दिया। इस बीच कुछ कर्मचारियों की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में वार्ता कराई गई। कर्मचारियों ने कहा, मुख्यमंत्री ने 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया है, लेकिन जब तक सभी मांगों पर अमल नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

धरना स्थल एकता विहार में एकत्र हुए उपनल कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा, विभिन्न विभागों में वर्षों की सेवा के बाद उनके पदों को सृजित पदों के विपरीत बताते हुए उनकी सेवाएं समाप्त की जा रही हैं। जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है।

विज्ञापन


उनके सुरक्षित भविष्य के लिए उनके पदों को अधिसंख्यक घोषित करने के साथ ही उनके मानदेय में 20 प्रतिशत की वृद्धि की जाए। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद कर्मचारी सचिव दीपेंद्र चौधरी से भी मिले। उपनल कर्मचारियों ने कहा, सरकार ने अन्य मांगों के लिए कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haldwani : बनभूलपुरा में आज से कर्फ्यू में दो घंटे की छूट, इंटरनेट रहेगा बंद; बाहरी आवाजाही पर पूरी तरह पाबंदी

प्रदर्शन कर धरना देने वालों में उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्च के संयोजक विनोद गोदियाल, शंभू दत्त बुधानी, विनय प्रसाद, महेश भट्ट, प्रमोद गुसाई, मीना रौथाण, कल्पना बर्तवाल, स्नेहा बिष्ट, राजकुमारी नेगी, विजय राम खंकरियाल, नरेश शाह, राकेश राणा आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed