फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government is paying full attention to education system Swami Abhishek said at Vedashastra Research Center

Devprayag: सरकार का शिक्षा व्यवस्था पर पूरा ध्यान, वेदशास्त्रानुसंधान केंद्र में संवाद में बोले स्वामी अभिषेक

Mon, 06 Nov 2023 02:45 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (श्रीनगर गढ़वाल)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (श्रीनगर गढ़वाल) Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 06 Nov 2023 02:45 PM IST
सार

 स्वामी अभिषेक ने कहा की पिछले कुछ वर्षों से सरकार का पूरा ध्यान शिक्षा व्यवस्था पर है, जो प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा, स्वामी करपात्री जी सच्चे सनातनी और राष्ट्रभक्त थे।

विज्ञापन
Government is paying full attention to education system Swami Abhishek said at Vedashastra Research Center
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

देवप्रयाग स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री रघुनाथकीर्ति परिसर में धर्मसम्राट स्वामी श्री करपात्री जी महाराज वेदशास्त्रानुसंधान केंद्र में संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह एवं परिसर के निदेशक डाॅ. पीवीबी सुब्रह्मणीयम ने किया।

विज्ञापन

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की आने वाली पीढ़ी के लिए यह केंद्र मील का पत्थर साबित होगा। लॉर्ड मैकेले ने साजिश के तहत हमारी पारंपरिक शिक्षा व्यवस्था को खत्म किया और आजादी के बाद भी किसी ने उस शिक्षा व्यवस्था को बदलने का प्रयास नहीं किया। स्वामी अभिषेक ने कहा की पिछले कुछ वर्षों से सरकार का पूरा ध्यान शिक्षा व्यवस्था पर है, जो प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा, स्वामी करपात्री जी सच्चे सनातनी और राष्ट्रभक्त थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rahul Gandhi: भोले भंडारी के द्वार पर राहुल गांधी का भंडारा, केदारनाथ में सेवा में बिता रहे हर दिन, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की हमें यह तय करना होगा की जब हम भारत की आजादी का शताब्दी वर्ष 2047 मनाएं तो हम उस दौर में खड़े हों जहां दुनिया हमारे पीछे हो। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में नई शिक्षा नीति लागू हुई जिससे हमारे आने वाली पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सभ्यता का सही ज्ञान मिलेगा। कहा, संस्कृत भाषा हमारा अभिमान है, हमें इसके वैभव को बढ़ाने के लिए काम करना है। मुझे उम्मीद है की कुछ वर्षों में पूरी दुनिया के प्रतिनिधि वेद और शास्त्र के संबंध में खोज के लिए धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज के शोध को आधार मानेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed