{"_id":"5f72dad16218f6410c1716be","slug":"government-is-looking-for-land-for-film-city-in-uttarakhand-cm-trivendra-rawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में फिल्म सिटी के लिए सरकार तलाश रही जमीन : सीएम त्रिवेंद्र रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में फिल्म सिटी के लिए सरकार तलाश रही जमीन : सीएम त्रिवेंद्र रावत
Tue, 29 Sep 2020 01:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में फिल्म सिटी के लिए सरकार जमीन तलाश रही है। प्रयास किए जा रहे हैं कि एयरपोर्ट से कम दूरी पर जमीन मिल जाए। यह बात सोमवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने आवास में फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री एवं उनके पति हिमालय दासानी ने भेंट के दौरान कही।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्मों की शूटिंग के लिए प्रदेश में फिल्म इंडस्ट्री का आकर्षण बढ़ा है। सरकार प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने के लिए भूमि तलाश रही है। प्रदेश के युवाओं को सही दिशा देने की जरूरत है। यदि उन्हें यहां पर फिल्म के क्षेत्र में प्रशिक्षण मिलता है, तो वे इस क्षेत्र में अच्छा भविष्य बना सकते हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड में फिल्म सिटी बनने से लोगों की आर्थिकी में भी सुधार होगा। सीएम ने कहा कि प्रदेश में आर्गेनिक उत्पादों के क्षेत्र में भी काफी संभावनाएं हैं। आर्गेनिक नेचर को बढ़ावा देना जरूरी है। इन उत्पादों की बाजार में काफी मांग है। इस अवसर पर विधायक गोपाल रावत, सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव आशीष चैहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन