{"_id":"5d7804578ebc3e01802e985e","slug":"government-fails-in-dengue-control-governor-should-interfere-dehradun-news-drn31924891","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू नियंत्रण में सरकार फेल, राज्यपाल करें हस्तक्षेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू नियंत्रण में सरकार फेल, राज्यपाल करें हस्तक्षेप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। कांग्रेस के पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या और हो रही मौतों से अवगत कराने के लिए राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। आरोप है कि डेंगू पर नियंत्रण करने में सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। इसलिए स्थिति को नियंत्रित करने के लिए राज्यपाल को हस्तक्षेप करना चाहिए। वहीं जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाने पर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।
राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को सचिवालय स्थित राज्यपाल के कैंप कार्यालय में संबंधित अधिकारी से मुलाकात की। पूर्व विधायक राजकुमार का कहना है कि दून अस्पताल समेत प्रदेश भर के विभिन्न अस्पतालों में डेगू के काफी मरीज भर्ती हैं। पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण मरीजों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से किसी भी प्रकार को ठोस पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि इस मामले मे सरकार को ठोस कदम उठाने के लिए निर्देशित करें। ज्ञापन में दून चिकित्सालय की सिटी स्कैन मशीन खराब होने, दून मेडिकल कॉलेज एवं कोरोनेशन में बेड न होने का जिक्र किया गया है। ज्ञापन देने वालोें में सलीन सिंह, योगेश चौहान, पार्षद निखिल कुमार आदि शामिल रहे।