फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government employees and pensioners dearness allowance increase Mandate issued

तीन लाख कर्मचारी और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, अब इतने फीसदी मिलेगा महंगाई भत्ता

Thu, 07 Mar 2019 08:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Mar 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
Government employees and pensioners dearness allowance increase Mandate issued

उत्तराखंड सरकार ने करीब तीन लाख राजकीय कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोत्तरी की सौगात दी है। वित्त विभाग ने बृहस्पतिवार को महंगाई भत्ते की दर नौ से बढ़कर 12 प्रतिशत करने के आदेश जारी कर दिए हैं। कर्मचारियों के साथ ही पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को भी इसका लाभ मिलेगा। सरकार के इस फैसले से सरकारी खजाने पर 350 करोड़ रुपये सालाना खर्च बढ़ने का अनुमान है।

विज्ञापन


पिछले दिनों प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। बृहस्पतिवार को अपर सचिव (वित्त) अरुणेंद्र सिंह चौहान ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए। डीए बढ़ोतरी का लाभ राज्य सरकार के कर्मचारियों के अलावा स्थानीय निकायों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, राजकीय विवि और प्राविधिक शिक्षण संस्थानों के उन समस्त कर्मचारियों को मिलेगा, जिन्हें सातवें वेतनमान का लाभ दिया गया है।
विज्ञापन


पुनरीक्षित (रिवाइज) महंगाई भत्ते के तहत एक जनवरी से 2019 से मार्च 2019 की बढ़ी धनराशि कर्मचरियों के भविष्य निधि खाते में जमा होगी। जबकि अप्रैल की बढ़ी राशि मई में मिलने वाले वेतन में जोड़कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्त एवं छह माह के भीतर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को नकद भुगतान होगा। अंशदायी पेंशन योजना वाले कर्मचारियों के एरियर में से 10 फीसदी पेंशन अंशदान तथा उतनी ही धनराशि नियोक्ता के अंश के साथ नई पेंशन योजना के खाते में जाएगी और शेष धनराशि का नकद भुगतान होगा।

सिविल पेंशनर और पारिवारिक पेंशनरों का मंहगाई भत्ता भी इसी तरह से बढ़ाया गया है। इससे शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा के आधीन राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के शिक्षक और गैर शिक्षक पेंशनर लाभान्वित होंगे।

इनके लिए अलग से आदेश जारी होंगे  
उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष-सदस्यों, स्थानीय निकायों तथा सार्वाजनिक उपक्रमों के सिविल और पारिवारिक पेंशनरों के महंगाई भत्ता वृद्धि के संबंध में अलग से आदेश जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed