फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Government decides to have a budget session in Gairsain

अब गैरसैंण में ही होगा पूरा बजट सत्र, सरकार ने लिया फैसला

Tue, 06 Feb 2018 06:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 06 Feb 2018 06:09 PM IST
विज्ञापन
Government decides to have a budget session in Gairsain
gairsain

प्रदेश सरकार ने तय कर द‌िया है क‌ि वह बजट सत्र को दो अलग-अलग स्थानों में करने के बजाय गैरसैंण (भराड़ीसैंण) व‌िधानसभा में ही करेगी। इसके ल‌िए राज्यपाल डॉ. केके पॉल को संशोध‌ित प्रस्ताव भेजा गया है और उनकी मंजूरी के बाद सरकार नए कार्यक्रम के अनुसार बजट सत्र की तैयारी में जुट जाएगी।

विज्ञापन


पहले प्रदेश सरकार ने व‌िधानसभा सच‌िवालय को दो स्थानों पर बजट सत्र संचाल‌ित करने का कार्यक्रम भेजा था। इस कार्यक्रम के अनुसार, 20 फरवरी से 23 फरवरी को देहरादून स्थ‌ित व‌िधानसभा में राज्यपाल का अभ‌िभाषण और उस पर चर्चा होनी थी। बजट सत्र का दूसरा चरण भराड़ीसैंण व‌िधानसभा में 14 मार्च से 28 मार्च तक रखा गया था।
विज्ञापन


इस अवध‌ि में बजट प्रस्ताव पेश होने से लेकर उस पर चर्चा एवं उसे पास करने तक की कार्यवाही होनी थी। दो स्थानों पर सत्र कराए जाने के प्रस्ताव को लेकर प्रदेश सरकार की आलोचना भी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैरसैंण को राजधानी बनाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच सरकार ने अपनी रणनीत‌ि में बदलाव क‌िया है। सूत्रों से म‌िली जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने अब गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में ही पूरा बजट सत्र करने का न‌िर्णय ल‌िया है।


संशोध‌ित प्रस्ताव पर राज्यपाल की मुहर लगने के बाद गैरसैंण में पहली बार महामह‌िम का बजट अभ‌िभाषण होगा। ऐसा करके त्रिवेंद्र सरकार नया इत‌िहास रचना चाहती है। अभी तक सरकारें तो गैरसैंण पहुंची लेक‌िन राज्यपाल का बजट सत्र के दौरान वहां जाना नहीं हुआ।           

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed