{"_id":"09df10853901303a32490b4214bee922","slug":"gossip-adda","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब जिस दिन गए, उस दिन ये पिटा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब जिस दिन गए, उस दिन ये पिटा...
देहरादून/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 20 Jul 2013 03:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के जिला ऑफिस में एक युवक काम करता है। इशारों से बात किया करता है बेचारा। युवक अवैतनिक सेवा देता है और अधिकारियों का मुंह लगा हुआ है। ऑफिस में हैसियत इतनी कि एक बार एक कांस्टेबल ने उसे चिढ़ा दिया और दूसरे दिन कांस्टेबल का ट्रांसफर हो गया।
विज्ञापन
अक्सर कांस्टेबल बुदबुदाते हुए मिलते हैं
अधिकारी उस पर इस कदर फिदा हैं कि उसके खिलाफ एक शब्द सुनना पसंद नहीं करते। करें भी क्यों न पंसद। जो भी अधिकारी कार से उतरे, उसे पूरे प्रोटोकोल के साथ उसके ऑफिस तक छोड़ता है। उससे खुश अधिकारी कभी सौ का नोट तो कभी पांच सौ नोट उसके हाथ में थमा देते हैं। किसी की मजाल की कोई उसकी तरफ आंख उठा कर भी देख ले। हड़काना तो दूर की बात है।
विज्ञापन
वह इशारों से मुंछे बनाता और कांस्टेबल को डराता है की वह मुंछो वाले अधिकारी से शिकायत कर वर्दी उतरवा देगा। हर कांस्टेबल उससे खुन्नस खाए बैठा है। अक्सर कांस्टेबल बुदबुदाते हुए मिल जाते हैं कि जिस दिन साहब का ट्रांसफर हुआ, उस दिन यह पिटा।
विज्ञापन