फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gorkha Dashain Diwali festival started with

Dehradun News: रंगारंग कार्यक्रम के साथ गोरखा दशैं दीपावली महोत्सव का आगाज

Sat, 04 Nov 2023 12:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Gorkha Dashain Diwali festival started with
Iनेपाल के राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा ने किया महोत्सव का उद्घाटनI
विज्ञापन




गोरखा दशैं दीपावली महोत्सव का आगाज शुरुआत को रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। लोक गायक श्याम राणा और गायिका बत्ती राणा ने भारत-नेपाल के संस्कृति को सुरों में पिरोया। महोत्सव में लोगों ने विभिन्न प्रकार के स्टॉल पर गोरखाली व्यंजनों का स्वाद चखा।

गढ़ी कैंट के महेंद्रा ग्राउंड में वीर गोरखा कल्याण समिति की ओर से गोरखा दशैं दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत नेपाल के राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि गोरखा दशैं दीपावली महोत्सव में नेपाल क्षेत्र की सदियों पुरानी संस्कृति, सभ्यता, परंपराओं और जनजातीय जीवन शैली की अनुपम झलक देखने को मिलती है। पांच नवंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में गढ़वाली और कुमाऊनी संस्कृति के रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। इसमें गोरखा पलटन आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन




कलाकारों ने गोरखाली संस्कृति के विभिन्न रंग, कला, गीतों को दिखाकर गोरखाली संस्कृति के बारे में बताया गया। बॉलीवुड कलाकार और गायिका सोनाली राइ ने अपनी पहाड़ को छोरी.. गाकर सभी का मन मोह लिया। नेपाल की महिलाओं ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, अनिर्बन दत्ता, विधायक सविता कपूर, संतोष गुप्ता, कुणाल शमशेर मल्ला, शमशेर सिंह, समिति के अध्यक्ष कमल थापा, उर्मिला तमांग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed